ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने यूक्रेनी विमान हादसे पर जताया गहरा अफसोस

Published : Jan 11, 2020, 12:18 PM IST
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने यूक्रेनी विमान हादसे पर जताया गहरा अफसोस

सार

ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा कि उनके देश को यूक्रेनी विमान हादसे को लेकर गहरा अफसोस है

तेहरान: ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा कि उनके देश को यूक्रेनी विमान हादसे को लेकर ‘‘गहरा अफसोस’’ है। रुहानी ने इसे ‘‘एक बड़ी त्रासदी और अक्षम्य गलती’’ बताया।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘सशस्त्र बलों की आंतरिक जांच में निष्कर्ष निकला है कि मानवीय त्रुटि के कारण दागी गई मिसाइलों के चलते यूक्रेनी विमान भयावह दुर्घटना का शिकार हो गया और 176 निर्दोष लोगों की मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बड़ी त्रासदी और अक्षम्य गलती की जांच जारी है।’’ 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nepal Flood: अपनों की राख तक नहीं मिली! 4800 परिवारों पर अब टूट सकता है नया संकट
Nepal Floods: पिघले पानी का बदला रंग, चट्टानों की दरारें..वक्त रहते क्यों नहीं मिली खतरे की चेतावनी?