IS ने माली सैनिक पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली, कहा- हमने ही मारे 49 जवान

Published : Nov 03, 2019, 11:24 AM IST
IS ने माली सैनिक  पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली, कहा- हमने ही मारे 49 जवान

सार

फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि वो जल्द ही माली के अधिकारियों से चर्चा के लिए वहां जाएंगी। माली सेना के 2012 में हुई बगावत में विद्रोहियों को मात देने में विफल रहने के बाद से उत्तरी माली अल-कायदा से जुड़े जिहादियों के नियंत्रण में है।

बमाको: देश के पूर्वोत्तर हिस्से में माली सेना के एक ठिकाने पर हुए ‘‘आतंकवादी हमले’’ की जिम्मेदारी IS ने ली है। इस हमले 49 सैनिकों की जान चली गई थी। इसके साथ ही आईएस ने एक बम धमाके में भी अपनी भूमिका बताई है,जिसमें एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई थी। आईएस ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक बयान में कहा, ‘‘ खलीफा के सैनिकों ने इंडेलिमने गांव में माली सैनिकों के ठिकाने पर हमला किया। ’’

हमला में 49 सैनिकों मारे गए

माली सशस्त्र सेना (फामा) ने बताया कि मेनका क्षेत्र में इंडेलिमने स्थित ठिकाने पर शुक्रवार को यह हमला किया गया था, जिसमें 49 सैनिकों की जान चली गई थी और तीन अन्य घायल हो थे। वहीं 20 लोग पूरी तरह सुरक्षित बच निकले। आईएस ने इस धमाके की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके लड़ाकों ने फ्रांसीसी सेना के काफिले को निशाना बनाया था।

फ्रांस रक्षा मंत्रालय ने कहा कि माली नाइजर और बुर्किना फासो की सीमा से लगे सीमा क्षेत्र में ‘‘ यह घातक हमला सशस्त्र आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई की कड़वाहट को दर्शाता है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने समंदर में डुबोया, 87 सैनिकों की मौत; Watch Video
Iran-Israel War Day 5: इजराइल ने हवा में ही मारा ईरान का फाइटर जेट, युद्ध को लेकर आया ट्रंप का बड़ा बयान