आबादी घटाने के लिए इस देश ने निकाला अनोखा तरीका, शहर छोड़ने के लिए ऑफर की ये चीज

तेजी से बढ़ती आबादी पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। यही वजह है कि भारत, चीन समेत दुनिया के कई देश अपने यहां जनसंख्या नियंत्रण के उपाय लागू कर रहे हैं। हालांकि, बावजूद इसके जनसंख्या दर बढ़ती ही जा रही है। 

Ganesh Mishra | Published : Jan 6, 2023 1:01 PM IST

Japan Population Control Plan: तेजी से बढ़ती आबादी पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। यही वजह है कि भारत, चीन समेत दुनिया के कई देश अपने यहां जनसंख्या नियंत्रण के उपाय लागू कर रहे हैं। हालांकि, बावजूद इसके जनसंख्या दर बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच, दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर और जापान की राजधानी टोक्यो में भी आबादी तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, जापान के ग्रामीण इलाकों से लोग पलायन कर टोक्यो में बस रहे हैं, जिससे वहां जनसंख्या असंतुलन पैदा हो रहा है। ऐसे में सरकार ने राजधानी टोक्यो से आबादी घटाने के लिए एक नया तरीका निकाला है। 

जापान के ग्रामीण इलाकों में आबादी तेजी से घट रही है और लोग राजधानी टोक्यो की तरफ जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में जनसंख्या बढ़ाने के लिए वहां की सरकार ने टोक्यो से बाहर जाने वाले परिवारों को पैसा देने का प्लान बनाया है। अगर कोई परिवार टोक्यो से बाहर जाता है तो एक बच्चे वाले परिवार को 1 मिलियन येन दिया जाएगा। वहीं, जिस परिवार में तीन बच्चे हैं, उन्हें टोक्यो से बाहर जाने पर 3 मिलियन येन दिए जाएंगे। 

Latest Videos

2027 तक आबादी घटने की उम्मीद : 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की सरकार को उम्मीद है कि 2019 में शुरू हुई इस योजना से अगले 5 सालों यानी 2027 तक करीब 10 हजार लोग टोक्यो से ग्रामीण क्षेत्रों में शिफ्ट हो जाएंगे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर कोई परिवार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए सरकार अलग से भी पैसा देगी। हालांकि, इस योजना का लाभ उन लोगों को ही मिलेगा, जो परिवार कम से कम पांच साल तक अपने नए घरों में रहेंगे। इसके अलावा घर के एक सदस्य को काम करना होगा या एक नया व्यवसाय करना होगा। 

आखिर क्या है सरकार का मकसद?
टोक्यो से आबादी कम कर ग्रामीण शहरों में बसाने के पीछे सरकार का मकसद ज्यादा आबादी वाले शहरों से जनसंख्या घनत्व को कम करना है। ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। इसके साथ ही इससे ग्रामीण इलाकों में जाने के लिए भी लोग प्रोत्साहित होंगे, जिससे रोजगार की तलाश में बड़े शहरों में आने वाले लोगों की जनसंख्या में कमी आएगी। 

रूस में तो बच्चा पैदा करने पर मिलते हैं पैसे :
बता दें कि दुनिया जहां बढ़ती आबादी से परेशान है, वहीं रूस अपने देश की घटती जनसंख्या को लेकर चिंतित है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इस समस्या से निपटने के लिए रूस की महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, ऐसा करने वाली महिलाओं को ‘मदर हीरोइन’ अवॉर्ड भी दिया जाएगा, जिसमें 1 अरब रुबल (करीब 13 लाख रुपए) दिए जाएंगे। वर्तमान में रूस की जनसंख्या करीब 14 करोड़ 60 लाख है। वहीं, 1990 में रूस की जनसंख्या 14 करोड़ 75 लाख थी। यानी पिछले 32 सालों में रूस की आबादी बढ़ने के बजाय घट गई है।

ये भी देखें : 

इराक में मर्दों ने 17 साल की लड़की को घेरा, फिर मारी लातें..गुनाह कबूलने के बजाय बड़ी बेशर्मी से कही ये बात

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा