
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइडेन को माफ कर जेल जाने से बचा लिया है। ड्रग्स का आदी होने संबंधी गलत जानकारी देकर गन खरीदने के मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया था। हंटर को कैलिफोर्निया के डेलानो के कोर्ट में पेश होना था। उन्हें लंबी जेल की सजा हो सकती थी।
बाइडेन के इस फैसले की नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने इसे न्याय का हनन बताया है। ट्रम्प जब राष्ट्रपति थे तब अपने परिवार के किसी भी सदस्य को माफी नहीं दी थी। ऐसी अफवाहें थीं कि वे अपने बच्चों (जिनमें इवांका ट्रम्प और जेरेड कुशनर शामिल हैं) को माफी दे सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।
अमेरिका के राष्ट्रपति का क्षमा देने की शक्ति है। वह दोषी व्यक्ति को सजा से छूट दे सकते हैं। राष्ट्रपति पूरी सजा या उसके एक हिस्से को माफ कर सकते हैं। जो बाइडेन से पहले कई राष्ट्रपति ने इस शक्ति का इस्तेमाल अपने परिवार के लोगों को जेल से बचाने के लिए किया है।
अब्राहम लिंकन: अब्राहम लिंकन ने अपनी पत्नी मैरी टॉड लिंकन के चचेरे भाई को क्षमा किया था। वह गृहयुद्ध के दौरान कॉन्फेडरेट समर्थक था।
बिल क्लिंटन: 2001 में बिल क्लिंटन ने अपने सौतेले भाई रोजर क्लिंटन को माफ किया था। वह ड्रग से जुड़े आरोपों में दोषी करार दिया गया था।
जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश: बुश ने अपने बेटे नील बुश को माफ किया था। वह सिल्वरैडो सेविंग्स एंड लोन घोटाले में फंसा हुआ था।
जिमी कार्टर: जिमी कार्टर ने अपने भाई बिली कार्टर को माफ किया था। वह लीबिया से जुड़े वित्तीय विवादों में उलझा हुआ था।
जो बाइडेन: वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के अंतिम कुछ सप्ताहों में अपने बेटे हंटर बाइडेन को माफ किया। हंटर को गन और टैक्स से जुड़े अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था।
यह भी पढ़ें- बाइडेन ने बेटे को माफ कर जेल जाने से बताया, बोले- अमेरिकी समझेंगे मेरा फैसला
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।