5 महीने के बाद किम जोन उन की पत्नी सार्वजनिक रूप से आई नजर, अटकलों पर लगा विराम

Published : Feb 03, 2022, 03:45 PM ISTUpdated : Feb 03, 2022, 04:00 PM IST
5 महीने के बाद किम जोन उन की पत्नी सार्वजनिक रूप से आई नजर, अटकलों पर लगा विराम

सार

उत्तर कोरिया के तनाशाह किम जोंग उन की पत्नी लंबे अरसे से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दे रही थीं, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लग गया है, दरअसल किम जोंग उन अपने पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं.   

सियोल :  उत्तर कोरिया के तनाशाह किम जोंग उन (North Korean leader Kim Jong Un) और उनकी पत्नी एक सर्वाजनिक कार्यक्रम में नजर आए हैं। इन दोनों के साथ उनकी किम जोंन की चाची भी नजर आईं हैं, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। राज्य की सरकारी मीडिया केसीएनए ने यह जानकारी दी है।  गौरतलब है कि इससे पहले किम की पत्नी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने अब सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

किम जोंग अपनी पत्नी और चाची के साथ दिखाई दिए
कोरोना महामारी के वजह से किम जोंग की पत्नी कई महीनों से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रही थीं। लेकिन अब तकरीबन 5 महीने पर उनकी कुछ तस्वीरे सामनें आई हैं। किम जोन ने अपनी पत्नी  री सोल जू और चाची के साथ के साथ राजधानी प्योंगयांग में आयाजित एक समारोह में हिस्सा लिया है।   

लोगों ने गर्मजोशी से किया किम जोंग का स्वागत
केसीएनए ने कहा कि सार्वजनिक समारोह में लोगों ने किम जोंग और उनकी पत्नी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा।  इतना है नहीं लोग अपने नेता के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकाबू दिखे।

पिछले साल सितंबर में दिखाई थीं किम जोंग की पत्नी
गौरतलब है कि पिछले साल 9 सितंबर में किम जोंग की पत्नी उन सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे।  सितंबर 2021 में देश की स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। 

वहीं दूसरी तरफ जनवरी 2020 में किम की चाची और सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी किम क्योंग हुई एक संगीत कार्यक्रम में दिखाई पड़ी थीं। बता दें कि किम क्योंग हुई ने 2013 में राजद्रोह के आरोपों में अपने पति जंग सोंग थाक को फांसी देने का आदेश दिया था, जिसके बाद से वे मीडिया से गायब हो गई थीं। बता दें कि है कि उत्तर कोरियाई सरकार अपने मिसाइल परीक्षणों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जानकारों को मानना है कि अमेरिका पर दवाब बनाने के लिए उत्तर कोरिया लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?