जहां से शुरू हुए थे नॉर्थ कोरिया और वाशिंगटन के कूटनीतिक संबंध, वहीं से किम ने अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि इनकी वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2019 7:56 AM IST

सियोल(Seoul). उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि इनकी वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम को सफेद घोड़े पर ‘माउंट पाइकेतो’ जाते दिखाया।

कोरियाई पेनिनसुला की इस सबसे ऊंची चोटी को उत्तर कोरियाई लोग पवित्र मानते हैं। किम महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अक्सर यहां आते हैं। सियोल और वाशिंगटन के  कूटनीतिक संबंध शुरू करने से पहले 2018 में भी वह यहां आए थे।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि किम ने निकटवर्ती निर्माणाधीन स्थलों का दौरा भी किया और परमाणु हथियार कार्यक्रम की वजह से उनके देश पर लगे प्रतिबंधों की आलोचना भी की। एजेंसी ने उनके हवाले से कहा, ‘‘अमेरिकी नेतृत्व वाले (उत्तर कोरिया के प्रति) शत्रुतापूर्ण बलों ने कोरियाई लोगों पर जो दुख बरपाया है, वह उनके गुस्से में बदल गया है।’’

उत्तर कोरिया-अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता इस महीने की शुरुआत में बेनतीजा रही थी।


[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
 

Share this article
click me!