जापान में क्रूज पर चालक दल के 4 भारतीय सदस्यों में कोविड-19 की पुष्टि

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “दुर्भाग्य से, स्थानीय समयानुसार 12 बजे प्राप्त हुए परिणामों में चालक दल के चार भारतीय सदस्य जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं।” इससे पहले आठ भारतीयों में ‘कोविड-19’ की पुष्टि हुई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2020 2:58 PM IST

तोक्यो. जापान तट के पास खड़े क्रूज पोत पर चालक दल के चार भारतीय सदस्य ‘कोविड-19’ की जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं। भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि सभी परिणाम आने के बाद जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है उन्हें घर लाने में मदद की जाएगी।

जहाज पर सवार 12 भारतीयों में कोरोना वायरस की पुष्टि

Latest Videos

दूतावास ने बताया कि इसी के साथ पोत पर सवार संक्रमित भारतीयों की कुल संख्या 12 हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली बीमारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने औपचारिक नाम ‘कोविड-19’ दिया है। जहाज को पृथक रखने की अवधि पिछले सप्ताह खत्म होने के बाद जिन यात्रियों में घातक बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे, उन्होंने जहाज से उतरना शुरू कर दिया था। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि अनेक लोगों के जहाज से उतरने के बावजूद पोत पर 1,000 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य अब भी मौजूद हैं।शनिवार को करीब 100 और लोगों को जहाज से उतरने की अनुमति दी गई जो जहाज पर संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में थे।

दूतावास ने कहा सभी भारतीयों का उपचार चल रहा है

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “दुर्भाग्य से, स्थानीय समयानुसार 12 बजे प्राप्त हुए परिणामों में चालक दल के चार भारतीय सदस्य जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं।” इससे पहले आठ भारतीयों में ‘कोविड-19’ की पुष्टि हुई थी। दूतावास ने कहा, ‘‘संक्रमित सभी 12 भारतीयों पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है।’’भारतीय दूतावास ने कहा कि जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पोत पर सवार सभी यात्रियों के नमूने एकत्र किए गए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। दूतावास ने कहा  “सभी परिणाम 25 या 26 फरवरी तक आने की उम्मीद है। पोत पर मौजूद जिन भारतीय नागरिकों की जांच पॉजीटिव नहीं आएगी, भारतीय दूतावास उनके जल्द से जल्द घर लौटने में मदद करेगा।” दूतावास ने शनिवार को कहा कि सभी स्वस्थ यात्रियों के उतरने के बाद पोत पर मौजूद भारतीयों और अन्य लोगों में वायरस की जांच की जाएगी।

3 फरवरी से तोक्यो के पास खड़ा है जहाज

इसने कहा, “जापान के अधिकारी डायमंड प्रिंसेस पोत पर सवार सभी भारतीय नागरिकों की कोविड-19 के लिए जांच की जाएगी।” तोक्यो के पास योकोहामा तट पर तीन फरवरी को खड़े किए गए पोत ‘डायमंड प्रिंसेस’ में सवार कुल 3,711 लोगों में 138 भारतीय भी शामिल थे। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री थे। इसे उस वक्त अलग-थलग रखा गया था जब पिछले महीने हांग कांग में उतरे एक यात्री में इस बीमारी की पुष्टि हुई थी। चीन के बाद ‘कोविड-19’ के सबसे ज्यादा मामले इस पोत से सामने आए हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

इजराइल का कुछ नहीं उखाड़ पा रहे Iran के घातक हथियार, वजह है सिर्फ एक
इजराइल का कुछ ना उखाड़ सकीं ईरान की 200 मिसाइलें, सामने खड़ा था 'यमराज'
मुजफ्फरपुर में पानी के बीच एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, देखें हादसे के बाद का पहला वीडियो
क्यों फिर आमने-सामने डॉक्टर्स और ममता सरकार, क्या है 'हल्लाबोल' का कारण
Israel Lebanon War के बीच Iran ने बरसाई सैकड़ों मिसाइलें, नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान