Lashkar e Taiba Abu Qatal: सबसे खतरनाक आतंकी हाफिज सईद के करीबी की पाकिस्तान में हत्या, रियासी हमले का था मास्टरमाइंड

Published : Mar 16, 2025, 09:51 AM IST
saeed

सार

Lashkar e Taiba Abu Qatal: लश्कर ए तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल मारा गया। वह रियासी हमले का मास्टरमाइंड था और हाफिज सईद का करीबी था। कश्मीर में आतंक फैलाने में उसकी अहम भूमिका थी।

Lashkar e Taiba Abu Qatal: पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी की हत्या कर दी गई है। यह घटना 15 मार्च 2025 की रात लगभग 8 बजे हुई। अबु कताल सिंघी लश्कर ए तैयबा का एक महत्वपूर्ण सदस्य था और जम्मू-कश्मीर में कई हमलों की साजिश रचने के लिए जाना जाता था। वह कश्मीर के रियासी हमले का मास्टरमाइंड भी था।

हाफिज सईद का करीबी सहयोगी की हत्या

अबु कताल सिंघी 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। उसने 9 जून को रियासी के शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में अहम भूमिका निभाई थी। यह हमला कताल के नेतृत्व में किया गया था, और उसकी सफलता के बाद हाफिज सईद ने उसे अपने सबसे भरोसेमंद सिपहसालार के रूप में चुन लिया था।

यह भी पढ़ें: फोर्स लीव पर भेजे गए एक्ट्रेस रान्या राव के सौतेले पिता कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव

कश्मीर में आतंक फैलाने अबु कताल की अहम भूमिका थी

कश्मीर में आतंक फैलाने की लगभग हर योजना में अबु कताल की अहम भूमिका होती थी। वह न केवल हमलों की साजिश रचता था, बल्कि नए आतंकियों की भर्ती और उनकी ट्रेनिंग का भी इंतजाम करता था। उसकी शातिर चालों ने उसे सेना और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बना दिया था। शनिवार की रात, जब अबु कताल अपनी गाड़ी में सवार था, उसे शायद यह भी अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर होगा।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?