लड़की ने ठुकराया प्रपोजल तो आग बबूला हुआ युवक, चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार; हुई मौत

Published : Jun 05, 2021, 08:00 PM IST
लड़की ने ठुकराया प्रपोजल तो आग बबूला हुआ युवक, चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार; हुई मौत

सार

ब्राजील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने साथ पढ़ने वाली लड़की की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने लड़के के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। खास बात ये है कि युवक और युवती नर्सिंग स्कूल में साथ पढ़ते थे और एक दूसरे को जानते थे।  

ब्रासीलिया. ब्राजील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने साथ पढ़ने वाली लड़की की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने लड़के के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। खास बात ये है कि युवक और युवती नर्सिंग स्कूल में साथ पढ़ते थे और एक दूसरे को जानते थे।  

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना फूड कोर्ट में हुई। युवती का नाम विक्टोरिया था। वह 22 साल की थी। आरोपी मैथ्यूज ने विक्टोरिया को डाउनटाउन के फूड कोर्ट में लंच के लिए बुलाया था। यही उसने युवती पर चाकू से कई बार कर दिए। विक्टोरिया की मौत हो गई। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। 

पहले बात की, फिर चाकू से किया हमला
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि मैथ्यूज पहले विक्टोरिया के पास आता है और कुछ देर तक बात करता है। लेकिन तभी उसने अपने बैग से धारदार चाकू निकाला और विक्टोरिया के सीने पर कई बार कर दिए। वह तब तक वार करता रहा, तब तक वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड उसे पकड़ नहीं लेते। 

एक तरफा प्यार का है मामला
हमले के बाद विक्टोरिया को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन शरीर से खून ज्यादा बहने के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टोरिया और मैथ्यूज पहले नर्सिंग स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे। तभी से मैथ्यूज विक्टोरिया को एक तरफा प्यार करता था। लेकिन विक्टोरिया उसे दोस्त मानती थी। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मक्का-मदीना की तरफ दागी गईं मिसाइलें, हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला!
Houthi Attack: हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर हमला, हवा में ही तबाह किए गए ड्रोन और मिसाइल