
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप(South America continent) के पश्चिमी-उत्तर में स्थित कोलंबिया में भूस्खलन(Landslide in Colombia) से 14 लोगों की मौत की खबर है। 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहतकार्य जारी है। यहां भारी बारिश के बाद यह भूस्खलन हुआ। पश्चिमी कोलंबिया के परेरा नगर पालिक के रिसारल्ड में यह हादसा हुआ।
लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है
परेरा के मेयर कार्लोस माया (Pereira Mayor Carlos Maya) के मुताबिक, यहां लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यहां से लोगों हटाया जा रहा है। हादसा वहां के समय के हिसाब से मंगलवार सुबह हुआ। भूस्खलन से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इनमें से ज्यादातर घर लकड़ी के बने हुए थे। रेस्क्यू टीम ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया है।
राष्ट्रपति ने जताया शोक
कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके (Colombian President Ivan Duque) ने भूस्खलन में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना जताई है। इस बीच प्रशासन ने अलर्ट किया है कि खतरा अभी टला नहीं है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर निकल जाना चाहिए।
घरों पर गिर पड़ीं बड़ी-बड़ी चट्टानें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी। इसके बाद परेरा में ला एस्नेडा में कई घरों पर भूस्खलन से भारी-भरकम चट्टानें टूटकर गिर पड़ीं। बता दें कि ला एस्नेडा मध्य रिसारल्ड प्रांत की राजधानी है। राष्ट्रीय जोखिम प्रबंधन और आपदा इकाई (UNGRD) आगामी खतरे को देखते हुए हाईअलर्ट है। इसी क्षेत्र में 25 साल पहले एक प्राकृतिक घटना के बाद से हर साल नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यहां की ओटुन नदी के आसपास के इलाके डूब गए हैं।
यह भी पढ़ें-Viral Video:वन कर्मचारी ने जब पकड़ा जहरीला सांप; लेडी IFS सुधा रमन ने की बहादुरी की तारीफ
कोलंबिया के बारे में
artsandculture.google.com के अनुसार, कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।