
खार्तूम (Khartoum). बंद पड़ी सोने की खदान(Sudan Gold Mine Collapse) से सोना मिलने की उम्मीद में गए 38 लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा भारतीय समानुसार मंगलवार को हुआ। खदान धंसकने से सभी लोग दबकर रह गए। हादसा राजधानी खार्तूम (Khartoum) से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव (Fuja Village) में हुआ। जिस सोने की खदान में यह हादसा हुआ, वो बंद पड़ी थी। सूडान की सरकारी खनन कंपनी ने घटना के बारे में एक बयान जारी किया है।
गरीब देश के लोग सोने की खदानों से पाले रखते हैं उम्मीद
सूडान दुनिया के सबसे गरीब देशों में शुमार है। हालांकि पिछले कुछ सालों में यहां सोने का खनन तेजी से बढ़ा है। यहां 20 लाख से अधिक लोग सोने की खदानों में काम करते हैं। हालांकि ये खदाने सुरक्षित नहीं हैं। यहां से बेहद जटिल हालात में खदानों से सोना निकाला जाता है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 2020 में यहां से 36.6 टन सोना निकाला गया। यह पूरे महाद्वीप में मिले सोने का दूसरा सबसे अधिक था।
सोने की तस्करी बढ़ी
2 साल पहले सूडान सरकार ने सोने की तस्करी को रोकने के लिए खनन इंडस्ट्री को रेगुलेट करना शुरू किया। यहां सोने की तस्करी आम बात है। सूडान में 25 अक्टूबर को तख्तापलट होने के बाद से स्थितियां और विकट हो चली हैं। महंगाई चरम पर है।
खनन कंपनी ने फेसबुक पर डाले फोटोज
खनन कंपनी ने फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें ग्रामीणों को साइट पर इकट्ठा होते दिखाया गया। इसमें लोग लोगों के जिंदा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कंपनी ने कहा कि खदान बंद थी, लेकिन सुरक्षा बलों के इलाके से चले जाने के बाद स्थानीय खनिक काम पर लौट आए। हालांकि कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया कि खदान को कब बंद किया गया था। सूडानी मिनरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी ने अपने बयान में अनियमित खनन को रोकने के लिए सैनिकों को साइट की रक्षा करने के लिए बुलाया था।
यह भी पढ़ें
Afghanistan की Taliban सरकार का फरमान, पुरुष रिश्तेदार साथ लिए बिना महिलाएं नहीं कर सकतीं लंबी यात्रा
'पाकिस्तानी चायवाला' के नाम से फेमस इस लड़के ने ऐसा क्या किया, जो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Pakistan बेनकाब: Afghanistan की मददगार बनने वाली इमरान सरकार नहीं दे रही गेहूं ट्रांसपोर्ट की इजाजत
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।