
वाशिंगटन. अमेरिका द्वारा भारत को कोरोना वैक्सीन देने के निर्णय की कई अमेरिकी नेताओं ने सराहना की है। उन्होंने इसे एक अच्छी पहल बताया है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को अमेरिका ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बाइडेन ने दुनियाभर को 8 करोड़ वैक्सीन के डोज डोनेट करने का फैसला किया है। इसमें से 70 लाख डोज भारत सहित नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान को मिलेंगे।
जानिए किसने क्या कहा
रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर मिट रोमनी ने वैक्सीन को लेकर भारत की मदद को एक अच्छा और सुरक्षित कदम बताया। उन्होंने कहा कि ताइवान और भारत जैसे देशों को कोविड-19 टीकों की सख्त जरूरत है। इसलिए उन्हें खुशी है कि प्रशासन(अमेरिका) अपने वैश्विक वैक्सीन वितरण योजना के कार्यान्वयन को लेकर आगे बढ़ रहा है। रोमनी ने कहा कि अमेरिकी वैक्सीन चीन या रूसी वैक्सीन की तुलना में अधिक सुरक्षित और असरकारक है।
ब्रायन फ़िट्ज़पैट्रिक ने लिखा- मैं भारतीय अमेरिकी कॉकस के सदस्य के तौर पर आग्रह(अमेरिकी सरकार) करता हूं कि भारत में कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर से निपटने और दुनियाभर में इस वायरस को नियंत्रण करने मेडिकल और वैक्सीन सप्लाई की जरूरत है।
अमेरिकी कांग्रेस लीडर ट्रॉय नेहल्स ने कहा-हमारे सहयोगी भारत को कोविड के खिलाफ लड़ाई में तुरंत सहायता के लिए मैं प्रेसिडेंट को कहने जा रहा हूं।
सीनेटर जॉन कार्निंग ने कहा-मैं उन देशों को COVID-19 टीके प्राप्त करने के लिए बिडेन प्रशासन की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं, जिनकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष के रूप में मेरा मानना है कि यह भारत को कोरोना की मौजूदा खतरनाक स्थिति से उबरने में मदद करेगा।
अमेरिकी सीनेटर सिंडी हाइड स्मिथ ने कहा- जैसा कि भारत कोविड संकट से लड़ रहा है, अपने दोस्तों और महत्वपूर्ण सहयोगी के तौर पर अमेरिका को वैक्सीन की मदद करना काफी महत्वपूर्ण है।
इनमें से कुछ नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अधिकृत ट्वीटर अकाउंट को भी टैग किया है।
गुरुवार को मोदी और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से हुई थी बातचीत
गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से फोन पर हुई बातचीत ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत किया है। बता दें कि मोदी और हैरिस की पहली बार बातचीत 21 जनवरी को हुई थी। तब एक दिन पहले हैरिस ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
वैक्सीन कोआपरेशन और मेडिकल हेल्प पर चर्चा
पीएम मोदी और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दोनों देशों के बीच वैक्सीन कोआपरेशन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही पोस्ट-कोविड ग्लोबल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर वार्ता के साथ महामारी की वजह से उत्पन्न अर्थव्यवस्था संकट को लेकर भी चिंता व्यक्त करने के साथ इससे उबरने के लिए व्यापक स्तर पर सहयोग की बात कही गई।
भारत सहित कई देशों को अमेरिका देगा 8 करोड़ डोज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा कि अमेरिका 8 करोड़ वैक्सीन दुनियाभर को डोनेट करेगा। इनमें से 1.9 करोड़ डोज ग्लोबल चेन कोवेक्स के जरिये भेजी जाएंगी। अमेरिका 60 लाख डोज लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों को देगा, जबकि 70 लाख डोज साउथ और साउथ-ईस्ट एशिया को। 50 लाख डोज अफ्रीकी देशों को भेजी जाएंगी। बाइडेन के अनुसार, 60 लाख डोज महामारी से अधिक प्रभावित देशों को दी जाएंगी। 70 लाख डोज भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान को भेजी जाएंगी। अमेरिका ने पहले बैच के लिए 2.5 करोड़ डोज भेजने की तैयारी कर ली है।
भारत में गेम-चेंजर की क्षमता
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि वैक्सीन के प्रोडक्शन और संग्रहण की क्षमता (volume of capacity) के मामले में भारत गेम-चेंजर की भूमिका रखता है। अमेरिका ने भारत से वैक्सीन का उत्पाद बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस दिशा में 500 मिलियन डॉलर लगाए हैं।
Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।