Big Accident: पुल से टकराकर एसयूवी 20 फीट तक उछली, तीन भारतीय महिलाओं की मौत

एसयूवी का टक्कर इतना जोरदार था कि पुल से टकराने के बाद वह करीब 20 फीट ऊंचाई तक उछली।

 

Dheerendra Gopal | Published : Apr 27, 2024 10:53 AM IST / Updated: Apr 27 2024, 06:14 PM IST

Massive road accident in America: अमेरिका में भीषण कार दुर्घटना में तीन भारतीय महिलाओं की मौत हो गई है। तीनों महिलाएं गुजरात के आणंद जिले की रहने वाली थीं। दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में हुए इस दुर्घटना में तेज गति की अनियंत्रित SUV एक पुल से टकराकर सड़क से नीचे जा गिरी। एसयूवी का टक्कर इतना जोरदार था कि पुल से टकराने के बाद वह करीब 20 फीट ऊंचाई तक उछली।

ग्रीनविले काउंटी कोरोनर ऑफिस के अनुसार, एसयूवी पर चार लोग हाईवे पर उत्तर की ओर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी हाईस्पीड में होने की वजह से अनियंत्रित हो गई। सभी लेन में घुसते हुए एक तटबंध पर चढ़ गई। इसके बाद एक पुल की विपरीत दिशा में टकराते हुए पेड़ों से टकराई। गाड़ी की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह हवा में कम से कम 20 फीट ऊंचाई तक उछली।

दिल दहला देने वाली दुर्घटना

मुख्य उप कोरोनर माइक एलिस ने बताया कि वे निर्धारित गति सीमा से ऊपर यात्रा कर रहे थे। इस एक्सीडेंट में कोई अन्य कार शामिल नहीं थी। कार एक पेड़ पर अटकी हुई पाई गई जो कई टुकड़ों में बिखर गई थी। इतनी ऊंचाई पर पेड़ पर कार का अटकना उस स्पीड का प्रमाण है जिस गति से वह आसपास टकराई थी।

घटना के बारे में बताते हुए एलिस ने कहा कि अनियंत्रित गति वाले बहुत कम ही वाहन सा देखा जाता है जो तेजी से सड़क छोड़ता हुआ करीब 4-6 लेन ट्रैफिक को पार करते हुए लगभग 20 फीट ऊंचाई पर एक पेड़ से टकराता है।

कार में सवार तीन महिलाओं की मौत

इस भीषण कार दुर्घटना में तीनों महिलाओं की मौत हो गई जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति बेहद गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मृतक महिलाएं गुजरात की रहने वाली थीं। आणंद जिले की रहने वाली इन महिलाओं की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:

यूएस के प्रिंसटन यूनवर्सिटी में फिलिस्तीन के समर्थन में आंदोलन कर रही भारतीय मूल की छात्रा सहित दो अरेस्ट

Share this article
click me!