लाल सूटकेस में मिले लापता अरबपति के शव के टुकड़े, शरीर पर बने टैटू से हुई पहचान, क्रिप्टोकरेंसी से था नाता

Published : Jul 29, 2023, 07:18 AM IST
Fernando Perez Algaba

सार

अरबपति फर्नांडो पेरेज अल्गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए गए और नदी में फेंक दिया गया। लाल रंग के सूटकेस में शव के टुकड़े मिले।

वर्ल्ड डेस्क। पिछले कई दिनों से लापता चल रहे अरबपति फर्नांडो पेरेज अल्गाबा (Fernando Perez Algaba) के शव के टुकड़े लाल रंग के सूटकेस में मिले हैं। हत्यारे ने अल्गाबा के शव के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें नदी में फेंक दिया। नदी में खेल रहे बच्चों ने लाल रंग का सूटकेस देखा। उन्होंने परिजनों को खबर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस पहुंची और सूटकेस खोला तो देखा कि शव के टुकड़े हैं।

घटना अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत के इंजेनिरो बज शहर की है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को बच्चों ने नदी में सूटकेस देखा था। बच्चों के परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस आई और सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें मृतक का एक हाथ और पैर था। इसके बाद पुलिस ने नदी के उस हिस्से में छानबीन शुरू की जहां सूटकेस मिला था। पुलिस को जल्द ही एक और हाथ मिल गया।

लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में कारोबार के फायदे बताते थे अल्गाबा

पुलिस ने बुधवार को अल्गाबा के सिर और धर को बरामद किया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि अल्गाबा को पहले तीन गोली मारी गई थी। इसके बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए गए। अल्गाबा अपनी मेहनत से अरबपति बने थे। क्रिप्टोकरेंसी से उनका खास नाता था। वह लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए प्रोत्साहित करते थे और क्रिप्टोकरेंसी कारोबार के फायदे बताते थे।

इंस्टाग्राम पर अल्गाबा के थे 10 लाख फॉलोअर

इंस्टाग्राम पर अल्गाबा के करीब 10 लाख फॉलोअर थे। वह पहले अमेरिका के मियामी में रहते थे। इसके बाद स्पेन के बार्सिलोना शिफ्ट हो गए थे। अल्गाबा शाही जीवन जीते थे। मौत से पहले एक सप्ताह से वह अर्जेंटीना में रह रहे थे। मंगलवार से वह लापता थे। पुलिस ने अल्गाबा की पहचान उसके शरीर के अंगों पर बने टैटू और पोस्टमॉर्टम के बाद उसकी उंगलियों के निशान से की।

पेशेवर ने किए शव के टुकड़े

स्थानीय मीडिया के अनुसार शव को बेहद सफाई से टुकड़े-टुकड़े किया गया था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी पेशेवर का काम हो सकता है। हत्या किसी वजह से की गई यह अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों को संदेह है कि अल्गाबा पर कई कर्जे थे, हो सकता है इसके चलते उनकी हत्या हुई हो।

गिरोह बर्रा ब्रावस से अल्गाबा ने लिया था कर्ज

अल्गाबा ने इंस्टाग्राम पर कई लग्जरी गाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। इन कारों को उन्होंने किराए पर लिया था। वह क्रिप्टोकरेंसी बेच रहे थे। अल्गाबा के भाई रोडोल्फो पेरेज ने खुलासा किया कि अल्गाबा को क्रिप्टो-निवेश-संबंधी समस्याओं के कारण पैसे की तंगी हो गई थी। उन पर अर्जेंटीना की टैक्स एजेंसी का लोन बकाया था।

अल्गाबा ने एक नोट छोड़ा था, जिसमें कहा गया था कि क्रिप्टो निवेश के कारण उसे बड़ा घाटा हुआ है। उसने एक गिरोह बर्रा ब्रावस से कर्ज लिया था। ला नेसियोन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके साथ कुछ हुआ होता तो इसके लिए यह गिरोह जिम्मेदार होगा।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है ये लड़की जिसे हर शख्स बनाना चाहता है पत्नी, पर उसे चाहिए लड़के में सिर्फ ये 1 चीज
BLA Female Fidayeen: इन दो लड़कियों ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, सेना का दम भी निकला!