UN: घर वापसी से पहले मोदी ने ट्रम्प और अमेरिकी लोगों के लिये कही यह बड़ी बात

Published : Sep 28, 2019, 01:57 PM IST
UN: घर वापसी से पहले मोदी ने ट्रम्प और अमेरिकी लोगों के लिये कही यह बड़ी बात

सार

‘‘ असाधारण स्वागत, गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए’’ अमेरिकी लोगों का शुक्रिया अदा किया। 


न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा सम्पन्न कर स्वदेश रवाना हो गए। मोदी ने यात्रा सम्पन्न करते हुए ‘‘ असाधारण स्वागत, गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए’’ अमेरिकी लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिससे भारत को बहुत लाभ होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने विशेष विमान के साथ मोदी की दो तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए उनकी वापसी की जानकारी दी। कुमार ने लिखा, ‘‘ मोदी कई उपलब्धियों भरे इस दौरे का समापन कर रहे हैं।’’

सप्ताह भर की यात्रा का दिया ब्यौरा

स्वदेश रवाना होने से पहले मोदी ने सप्ताह भर की अपनी यात्रा और अमेरिका में जिन कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया था, का ब्योरा दिया। मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने टेक्सास में ऐतिहासिक ‘हाउडी मोदी’कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भी शुक्रिया अदा किया।

मैं कभी नहीं भूलूंगा कि.....

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सामुदायिक सम्पर्क भारत-अमेरिका संबंधों का केन्द्र है। मैं कभी नहीं भूलूंगा कि ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मौजूदगी से और खास बना। यह दिखाता है कि ना केवल वह (ट्रम्प) व्यक्तिगत रूप से बल्कि अमेरिका भी भारत के साथ संबंध और प्रतिभावान प्रवासियों की भूमिका की कदर करता है।’’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ उनकी "उत्कृष्ट" द्विपक्षीय बैठकों और अमेरिकी उद्योगपतियों के साथ गोलमेज सम्मेलन का भी जिक्र किया।

भारत में अवसर तलाशने को उत्साहित है विश्व

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ भारत के लिए अधिक निवेश आकर्षित करना और भारत में हो रहे सुधारों से दुनिया को अवगत कराना हमारा एक उद्देश्य था। ह्यूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ के साथ और न्यूयॉर्क में दिग्गज अमेरिकी कारोबारियों के साथ मेरी बैठक सफल रही। विश्व भारत में अवसर तलाशने को उत्साहित है।’’

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Donald Trump को ले डूबा America का Gen Z? क्यों नहीं मिला युवाओं का साथ!
Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा