अमेरिका में मैसूरु के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Published : Nov 30, 2019, 06:24 PM IST
अमेरिका में मैसूरु के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

सार

मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे मैसूरु के एक व्यक्ति की एक अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी  

बेंगलुरु: अमेरिका में कंप्यूटर विज्ञान में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई कर रहे मैसूरु के एक व्यक्ति की एक अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 25 वर्षीय व्यक्ति के चचेरे भाई श्रीवत्स ने मीडिया को बताया कि अभिषेक सुदेश भट्ट कैलिफोर्निया में एक मोटल में अस्थायी तौर पर काम कर रहा था, जहां उसे गुरुवार को गोली मार दी गई।

वह सैन बर्नार्डिनो में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था। यह घटना गुरुवार की सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे के बीच की है। चूंकि पोस्टमार्टम समेत कानूनी प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, इसलिए परिवार ने कैलिफोर्निया में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।

परिवार ने कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कैलिफोर्निया के अधिकारियों के अलावा भारतीय दूतावास के साथ-साथ यहां के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह