एक साल के अंदर तीसरी बार बहुमत से चूके नेतन्याहू, 10 मार्च को आएगा अधिकारिक रिजल्ट

Published : Mar 06, 2020, 01:52 AM IST
एक साल के अंदर तीसरी बार बहुमत से चूके नेतन्याहू, 10 मार्च को आएगा अधिकारिक रिजल्ट

सार

निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसका परिणाम पूरा हो चुका है, लेकिन यह आधिकारिक नहीं है। इसने कहा कि कई चुनाव केंद्रों पर संभावित गड़बड़ी की जांच की जा रही है और 10 मार्च को राष्ट्रपति को सौंपे जाने तक परिणाम आधिकारिक नहीं माना जाएगा।

यरूशलम. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संसद में बहुमत से एक बार फिर थोड़े दूर रह गए हैं।

गुरुवार को अंतिम परिणाम में इसकी पुष्टि हुई

लिकुड पार्टी 36 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि इसकी प्रतिद्वंद्वी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को 33 सीट मिलीं। नेतन्याहू अपने छोटे सहयोगी दलों के साथ कुल मिलाकर 58 सीटें ही जीत पाए, जबकि बहुमत के लिए 61 सीटों पर जीत जरूरी थी।

एक साल में यह देश का तीसरा चुनाव था।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसका परिणाम पूरा हो चुका है, लेकिन यह आधिकारिक नहीं है। इसने कहा कि कई चुनाव केंद्रों पर संभावित गड़बड़ी की जांच की जा रही है और 10 मार्च को राष्ट्रपति को सौंपे जाने तक परिणाम आधिकारिक नहीं माना जाएगा।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Flydubai Pilot VIDEO: भारतीय पायलट की दिलेरी पर फिदा हुए विदेशी नेता, नेतन्याहू ने दी शानदार सलामी!
Top 10 News: कॉकपिट में पायलट पर चाकू से हमला, मोदी-ट्रंप से Apple Pay तक 10 बड़ी खबरें