
वर्ल्ड न्यूज। अगले दो दिन यानी 48 घंटे में विश्व युद्ध 3 छिड़ने वाला है। न्यू नास्त्रेदमस कहे जाने वाले भारतीय भविष्यवक्ता कुशल कुमार ने ये भविष्यवाणी की है। उन्होंने 18 जून की तारीख पर जोर देते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में विश्व युद्ध 3 शुरू होने वाला है। कुशल कुमार के मुताबिक भारत और पाकिस्तान सीमा पर आतंकी हमले, उत्तर कोरिया की सेना का दक्षिण कोरिया के सीमा क्षेत्र में दाखिल होने के साथ इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष का बढ़ना ये सब विश्व युद्ध शुरू होने के संकेत हैं।
भविष्यवक्ता के मुताबिक 18 जून को विश्व युद्ध 3 शूरु होने के लिए सबसे मजबूत ग्रहीय संघर्ष है। ये भविष्यवाणी मई में ईरानी राष्ट्रपति ईब्राहिम रायसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद की थी। उन्होंने 9 जून को तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करने वाले आतंकवादियों का हवाला दिया। इन आतंकियों को मार गिराने का काम हमारे जवान बहादुरी से कर रहे हैं। इसके साथ ही 10 औ 12 जून को भी आतंकी हमला हुआ था।
पढ़ें इजरायल ने राफा शहर में किए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले, 35 से अधिक लोग मारे गए
तृतीय विश्व युद्ध छिड़ा तो होगा महाविनाश
कुशल कुमार की भविष्यवाणी के मुताबिक विश्व युद्ध तृतीय के आसार देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगले 48 घंटे काफी क्रूशियल होंगे। इन्हीं घंटों में युद्ध छिड़ने की प्रबल संभावना बन रही है। तीसरा विश्व युद्ध मानवजाति के लिए महाविनाश लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि आसमान से सैटेलाइट टूटकर नीचे गिर जाएंगे। जंगल जलकर राख हो जाएंगे और विश्व में न्यूक्लियर विंटर शुरू हो जाएगा। तमाम देश एक दूसरे के साथ लड़ मरेंगे और ये युद्ध पूरी दुनिया तबाह कर देगा।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।