कहीं औरत के जिस्म पर तो कहीं आंख में पट्टी बांध खिलाते हैं खाना, दुनिया के 10 अजीबोगरीब रेस्टोरेंट

Published : Mar 20, 2025, 10:12 PM IST
World most Weird restaurants

सार

World Most Weird Restaurants: दुनिया में कई अनोखे रेस्टोरेंट हैं, जहां आप पहुंच गए तो भौंचक्के रह जाएंगे। कहीं औरत के बदन पर खाना परोसते हैं तो कहीं आंख में पट्टी बांधकर खिलाया जाता है।

World most weird restaurants: दुनियाभर में एक से एक महंगे रेस्टोरेंट हैं, जिनका एक दिन का खर्च लाखों रुपए में है। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो अपनी यूनिकनेस के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ वीयर्ड भी हैं। मसलन जापान के एक रेस्टोरेंट में औरत के जिस्म पर खाना परोसा जाता है। इसी तरह, डाइनिंग इन द डार्क रेस्टोरेंट में आंखों में पट्टी बांधकर खाना परोसा जाता है। जानते हैं, दुनिया के 10 अजीबोगरीब रेस्टोरेंट।

1- न्योताइमोरी

कहां - टोक्यो (जापान)

न्योताइमोरी जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां औरत के जिस्म पर खाना परोसा जाता है, जिसे बॉडी सुशी भी कहते हैं। न्योताइमोरी रेस्टोरेंट में एक बड़ी सी डाइनिंग टेबल पर जापान की खास डिश सुशी सा साशिमी परोसी जाती है। लेकिन इस डिश को औरतों के बदन पर सजाया जाता है।

2- डाइनिंग इन द डार्क

कहां - मल्टीपल लोकेशन

अपने मुंह में डाले जा रहे खाने को न देख पाना थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन डाइनिंग इन द डार्क रेस्टोरेंट का यही मकसद है। यहां आपको डाइनिंग टेबल पर बैठाने से पहले आंखों में पट्टी बांध दी जाएगी। इसके बाद आपको पूरा भोजन आंखों पर पट्टी बांधकर अंधेरे में ही परोसा जाएगा। यहां तक कि आप क्या खा रहे हैं, उसका स्वाद सिर्फ खुशबू या जीभ से ही महसूस कर पाएंगे।

3- रोबोट कैफे

कहां - टोक्यो (जापान)

जापान के टोक्यो में रोबोट कैफ़े है, जहां खाना इंसान नहीं बल्कि रोबोट के रूप में मशीनें परोसती हैं। रेस्टोरेंट में बैठते ही आपकी टेबल पर एक रोबोट आएगा और ऑर्डर लेकर जाएगा। डॉन अवतार रोबोट कैफे में दिव्यांग लोग बड़े आराम से बैठकर रिमोट के जरिये इन रोबोट को कंट्रोल करते हैं। इससे यहां डिसेबल लोगों को जॉब पर रखा गया है।

4- इथा अंडरसी रेस्टोरेंट

कहां - मालदीव्स

मालदीव में स्थित इथा अंडरसी रेस्तरां समुद्र के भीतर स्थित है। यहां आप समुद्र में 16 फीट नीचे अपने चारों ओर जलीय दुनिया के मनोरम दृश्यों के साथ एक बेहतरीन भोजन का आनंद उठा सकते हैं। इथा रेस्टोरेंट में कैज़ुअल व्यंजनों के साथ फोर-कोर्स लंच मेन्यू के साथ ही सिक्स-कोर्स डिनर ऑप्शन भी मौजूद है। यहां आप फिरोजी कलर के पानी को ट्रांसपेरेंट कमरे से निहार सकते हैं।

5- हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट

कहां - लास वेगास (अमेरिका)

अमेरिका के लास वेगास में एक रेस्टोरेंट है, जिसका नाम 'हार्ट अटैक ग्रिल’ रेस्टोरेंट है। यहां वेट्रेस बेहद बोल्ड ड्रेस में होती हैं। ज्यादातर नर्स की ड्रेस पहन स्वागत करती हैं। यहां मरीज की तरह गाउन पहनकर ही खाना खाने का नियम है।

6- टॉयलेट रेस्टोरेंट

कहां - ताइवान

ताइवान में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां आपको टेबल, कुर्सी नहीं बल्कि टॉयलेट की सीट पर बैठकर खाना पड़ता है। यहां कस्टमर टॉयलेट सीट पर बैठकर ऑर्डर देता है और उसे हर चीज वहीं पर सर्व की जाती है। इसे दुनिया के सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में गिना जाता है।

7- न्यूड रेस्टोरेंट

कहां - लंदन

लंदन में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जहां न्यूड होकर खाना पड़ता है। कस्टमर ही नहीं, बल्कि खाना बनाने वाले शेफ से लेकर परोसने वाले वेटर्स भी न्यूड ही रहते हैं। इस रेस्टोरेंट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां बड़ी संख्या में लोग एडवांस बुकिंग कराते हैं।

8- हवा में झूलता रेस्टोरेंट

कहां - बेल्जियम

बेल्जियम में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां हवा में लटकते हुए खाना पड़ता है। इस अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में खाना भी हवा में ही परोसा जाता है। इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से एक डाइनिंग टेबल हवा में 50 मीटर की ऊंचाई पर लटका दी जाती है, जिसके बाद लोगों को वहीं पर खाना परोसा जाता है।

9- जेल थीम रेस्टोरेंट

कहां - चीन

चीन में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जहां आप बिना किसी क्राइम के जेल की हवा खा सकते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम ही प्रिजन थीम रेस्टोरेंट है। यहां कस्टमर को एक आर्टिफिशियल जेल के भीतर खाना परोसा जाता है। यहां के वेटर और शेफ कैदी या जेलर की ड्रेस में खाना परोसते हैं।

10- वॉटरफाल रेस्टोरेंट

कहां - फिलीपीन्स

फिलीपीन्स के विला एस्कुडेरो रिसॉर्ट में वॉटरफाल रेस्टोरेंट है। यहां खाने की टेबल्स झरने के बहते पानी के बीच रखी जाती हैं। झरने का पानी कस्टमर के पैरों के नीचे से बहता है। यहां आने वाले कस्टमर आर्टिफिशियल झरने के पानी में नहाने का मजा भी उठा सकते हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?