जानिए कौन बना ट्रम्प का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

Published : Sep 19, 2019, 03:41 PM ISTUpdated : Sep 19, 2019, 03:44 PM IST
जानिए कौन बना ट्रम्प का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बंधक मामलों पर प्रमुख वार्ताकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया है

वाशिंगटन (Washington). अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बंधक मामलों पर प्रमुख वार्ताकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया है।

पिछले दो वर्षों में ओ’ब्रायन इस पद पर आसीन होने वाले चौथे व्यक्ति हैं। वह तालिबान के साथ शांति वार्ता रुकने के बाद अफगानिस्तान में बढ़ी अनिश्चितता और सऊदी अरब के तेल संयंत्रों में हुए हमले के बाद ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर प्रशासन में मुख्य पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ट्रम्प ने नीतिगत समझौतों को लेकर एक सप्ताह पहले जॉन बोल्टन को पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को ओ’ब्रायन के चयन की घोषणा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि विदेश विभाग में बंधकों से जुड़े मामलों के विशेष दूत के तौर पर सेवारत ओ’ब्रायन को एनएसएकी भूमिका के लिए चुना गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं हमारे नये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर रॉबर्ट सी ओ’ब्रायन को नियुक्त कर रहा हूं, जो इस समय विदेश विभाग में बंधकों के मामलों के लिए राष्ट्रपति के बहुत सफल विशेष दूत हैं। मैंने रॉबर्ट के साथ लंबे समय तक काम किया है। वह अच्छा काम करेंगे।’’

ओ’ब्रायन बंधकों के मामलों के विशेष दूत के रूप में अमेरिकी बंधकों के परिवारों के साथ काम करते हैं और संबंधित मुद्दों पर सलाह देते हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार बोल्टन की जगह राष्ट्रपति ने उस शख्स पर विश्वास जताया है, जिन्होंने राष्ट्रपति को उत्तर कोरिया तथा तुर्की जैसे देशों द्वारा बंधक बनाये गये अमेरीकियों को वापस लाने के अपने काम से प्रभावित किया है।

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद के लिए पांच लोगों के नाम छांटे हैं। इनमें ओ’ब्रायन के अलावा रिक वाडेल, लीसा गॉर्डन-हेगर्टी, फ्रेड फ्लीट्ज और कीथ केलॉग शामिल थे।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने समंदर में डुबोया, 80 सैनिकों की मौत; Watch Video
Iran-Israel War Day 5: इजराइल ने हवा में ही मारा ईरान का फाइटर जेट, युद्ध को लेकर आया ट्रंप का बड़ा बयान