बांग्लादेश में 220 रुपये किलो बिक रहा है प्याज, हवाई जहाज से हो रही सप्लाई

बांग्लादेश में प्याज के दाम में हुई बेतहासा बढ़ोत्तरी के बाद सरकार ने हवाई जहाज से तुरंत प्याज आयात करने का फैसला किया है। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपने भोजन की सूची से प्याज को हटा दिया था। भारत में भारी वर्षा के कारण प्याज की फसल को नुकसान हुआ जिससे उत्पादन कम हुआ है। जिसके कारण भारत ने प्याज का निर्यात रोक दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 18, 2019 2:08 AM IST

ढाका. बांग्लादेश में प्याज के दाम रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सरकार ने हवाई जहाज से तुरंत प्याज आयात करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपने भोजन की सूची से प्याज को हटा दिया था। भारत से निर्यात रोक दिये जाने के बाद उसके पड़ोसी देशों में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गये। भारत में मानसून की भारी वर्षा के कारण प्याज की फसल को नुकसान हुआ जिससे उत्पादन कम हुआ है। दक्षिण एशिया के देशों में प्याज खान-पान का अहम हिस्सा है और यह राजनीतिक लिहाज से भी काफी संवेदनशील खाद्य उत्पाद है।

भारत से बंद हुआ निर्यात 

Latest Videos

बांग्लादेश में एक किलो प्याज का दाम आमतौर पर 30 टका (करीब 25 रुपये किलो) रहता है लेकिन भारत से निर्यात बंद होने और उपलब्धता कम होने के बाद प्याज का दाम तेजी से बढकर 260 टका (करीब 220 रुपये किलो) पर पहुंच गये। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के उप-प्रेस सचिव हसन जाहिद तुषार ने एएफपी से कहा कि प्याज हवाई जहाज से मंगाया जा रहा है। उधर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने खाने पीने में प्याज का इस्तेमाल बंद कर दिया है।’’

पीएम के घर में भी प्याज नहीं

उन्होंने कहा कि ढाका में प्रधानमंत्री के आवास पर किसी भी भोजन में प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार प्याज की कई खेपें प्रमुख बंदरगाहों चिटगांव शहर में रविवार को पहुंची हैं। जनता के रोष को देखते हुये म्यांमार, तुर्की, चीन और मिस्र से प्याज का आयात किया गया है। बांग्लादेश का सार्वजनिक उपक्रम बांग्लादेश व्यापार निगम भी 45 टका प्रति किलो में राजधनी में प्याज की बिक्री कर रहा है।

Share this article
click me!

Latest Videos

तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'