अब नागरिकता विधेयक पर बौखलाए इमरान खान के मंत्री, पीएम मोदी को बताया मुसोलिनी हिटलर

Published : Dec 14, 2019, 04:13 PM ISTUpdated : Dec 14, 2019, 04:27 PM IST
अब नागरिकता विधेयक पर बौखलाए इमरान खान के मंत्री, पीएम मोदी को बताया मुसोलिनी हिटलर

सार

पाकिस्तान में इमरान खान के मंत्री ने एक बार विवादित बयान दिया। पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख राशिद अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसोलिनी हिटलर बताया है। शेख राशिद ने कहा, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमें भारत और कश्मीर के मुस्लिमों की एकता के लिए साथ खड़े रहना है।

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में इमरान खान के मंत्री ने एक बार विवादित बयान दिया। पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख राशिद अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसोलिनी हिटलर बताया है। शेख राशिद ने कहा, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमें भारत और कश्मीर के मुस्लिमों की एकता के लिए साथ खड़े रहना है।

शेख राशिद ने कहा, जिस तरह से भारत के मोदी मुसोलिनी हिटलर मुस्लिमों के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं, भारत पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ेगा। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध भी हो सकता है। 


पहले युद्ध की भविष्यवाणी की थी 
यह पहला मौका नहीं है जब राशिद ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध की भविष्यवाणी भी की थी। राशिद धारा 370 हटाने के बाद अपने बयानों के चलते चर्चा में आए थे। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi Israel Visit Day 2: इजराइल में लागू होगा UPI, FTA पर भी सहमति; जानें भारत-इजराइल के बीच हुई क्या डील
PM मोदी के इजराइली संसद में भाषण पर मुस्लिम वर्ल्ड आगबबूला, जानें इस्लामिक देशों का रिएक्शन