पी-5 देशों को भारत के खिलाफ गलत जानकारी दे रहा है पाकिस्तान

Published : Sep 27, 2019, 01:33 PM IST
पी-5 देशों को भारत के खिलाफ गलत जानकारी दे रहा है पाकिस्तान

सार

पी-5 देश के लिए पाकिस्तान की पेशकश सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा यह कहने के कुछ दिन बाद आई है कि पाकिस्तान ने बालाकोट आतंकी शिविर को हाल ही में फिर से सक्रिय कर दिया है।

इस्लामाबाद (Islamabad). पाकिस्तान ने गुरुवार को पी-5 देशों के राजनयिकों को उन स्थानों पर जाने की अनुमति देने की पेशकश की, जहां भारत का कहना है कि इस्लामाबाद ने आतंकी शिविरों को फिर से सक्रिय कर दिया है।

पी-5 देश (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य) के लिए पाकिस्तान की पेशकश सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा यहकहने के कुछ दिन बाद आई है कि पाकिस्तान ने बालाकोट आतंकी शिविर को हाल ही में फिर से सक्रिय कर दिया है और लगभग 500 घुसपैठिये भारत में घुसपैठ के इंतजार में हैं।

नई दिल्ली 'अपने गलत दावों' की पुष्टि करे
पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश सचिव मोआज्जम अहमद खान ने कहा कि उन्होंने पी-5 देशों के राजदूतों को भारत द्वारा पाकिस्तान केखिलाफ दुष्प्रचार के बारे में जानकारी दी और उनसे कहा कि वे नई दिल्ली से कहें कि वह आतंकी शिविरों की मौजूदगी के बारे में‘अपने गलत दावों’ की पुष्टि करे। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान पी-5 देशों के उन प्रतिनिधियों या राजनयिकों को पुरा सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार है, जो ऐसे किसी भी स्थान पर जाना चाहते हैं और देखें कि ऐसे भारतीय आरोप पूरी तरह निराधार हैं।’’

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारत-मलेशिया के बीच हुए ये 6 सबसे बड़े समझौते, तमिल भाषा पर पीएम मोदी का बयान क्यों है सबसे अहम?
OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे