जब तक 370 वापस नहीं, तब तक व्यापार नहीं.....भारत से कपास-चीनी आयात पर 24 घंटे के भीतर PAK का यू टर्न

Published : Apr 01, 2021, 05:56 PM ISTUpdated : Apr 01, 2021, 06:25 PM IST
जब तक 370 वापस नहीं, तब तक व्यापार नहीं.....भारत से कपास-चीनी आयात पर 24 घंटे के भीतर PAK का यू टर्न

सार

पाकिस्तान में इमरान सरकार ने भारत से कपास और चीनी के आयात के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। कैबिनेट मंत्री शेख रसीद ने कहा कि  जब तक भारत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस नहीं लाता, तब तक भारत से चीनी और कपास के आयात पर रोक रहेगी।   

नई दिल्ली. पाकिस्तान में इमरान सरकार ने भारत से कपास और चीनी के आयात के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। कैबिनेट मंत्री शेख रसीद ने कहा कि  जब तक भारत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस नहीं लाता, तब तक भारत से चीनी और कपास के आयात पर रोक रहेगी। 

इससे पहले पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉर्डिनेशन काउंसिल ने भारत से कपास और धागे के आयात को मंजूरी दी थी। कहा जा रहा था कि इस रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद पाकिस्तान आधिकारिक रूप से भारत से व्यापार शुरू करने की तैयारी में है। 

19 महीने से बंद है व्यापार 
भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार 2019 से बंद है। भारत सरकार ने 2019 में अगस्त में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का फैसला किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ ट्रेड बंद कर दिया। इससे पहले भारत ने भी पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान से आने वाली सभी वस्तुओं पर 200 प्रतिशत ड्यूटी लगा दी थी। इसके चलते व्यापार पर काफी असर पड़ा। पाकिस्तान ने कोरोना महामारी के चलते पिछले साल मई में भारत से आयात होने वाली दवाइयों और रॉ मैटेरियल पर लगे प्रतिबंध को भी हटा लिया था। 

सुधर रहे दोनों देशों के बीच रिश्ते 
पाकिस्तान का चीनी और कपास आयात ना करने का फैसले तब आया, जब दोनों देश रिश्तों को सामान्य करने की कोशिश में जुटे हैं। 2019 में पुलवामा हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते निचले स्तर पर हैं। तमाम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बातचीत बंद हैं, इसके अलावा व्यापार पर भी रोक है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई थी। इसमें दोनों देश सीजफायर का पालन करने के लिए तैयार हुए थे। तभी से दोनों देशों के बीच सीमा पर फायरिंग बंद है। इसके बाद हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल आयोग की बैठक भी हुई थी। 

पीएम मोदी ने लिखा था पत्र, इमरान ने दिया जवाब 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नेशनल डे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिखकर बधाई दी थी। इमरान ने पीएम मोदी के पत्र के जवाब में कहा, पाकिस्तान डे पर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Trump Iran Tariff Impact: भारत का $1.7 बिलियन का व्यापार क्या खतरे में है?
ट्रंप का ईरान पर 25% अमेरिकी टैरिफ, कौन-कौन से देश होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित? देखिए पूरी लिस्ट