पाकिस्तान के कराची में रेप के बाद 13 साल के लड़के की हत्या, मदरसा में मिला शव

Vivek Kumar   | ANI
Published : May 14, 2025, 11:18 PM IST
Representative Image

सार

कराची के एक मदरसे में 13 साल के लड़के का शव मिला, जिसका कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें मदरसे का शिक्षक भी शामिल है। परिवार का आरोप है कि लड़के ने पहले भी शोषण की शिकायत की थी।

कराची। पाकिस्तान के कराची के गडाप टाउन में एक मदरसे में 13 साल के लड़के का शव मिला है। कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया गया  फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। एआरवाई न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया है।

जानकारी के मुताबिक, लड़के का शव मुजीब उर रहमान सुपर हाईवे के पास गडाप टाउन के मदरसे में पाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, लड़के का गला घोंटकर मारने से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

इसके अलावा, पुलिस ने यह भी कहा कि लड़के को प्रताड़ित किया गया था और बलात्कार किया गया था। एआरवाई न्यूज के अनुसार, मदरसा शिक्षक सहित दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

लड़के ने की थी शारीरिक शोषण की शिकायत
मृतक लड़के के परिवार ने बताया कि वह तीन साल से मदरसे में पढ़ रहा था और पहले शिक्षक द्वारा शारीरिक शोषण की शिकायत कर चुका था।
एआरवाई न्यूज के अनुसार, उन्होंने मांग की कि अधिकारी जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल कार्रवाई करें। लड़के के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई का यौन शोषण किया गया था और पांच महीने पहले इसी तरह की शिकायत का जिक्र किया था। उसने दावा किया कि शिक्षक सहित तीन से चार व्यक्ति इस जघन्य कृत्य में शामिल थे, और कड़ी सजा की मांग की।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!