आतंकी हाफिज का खर्च चलाने के लिए यूएन पहुंचा पाकिस्तान, कहा, उसके परिवार में 4 लोग हैं मदद कीजिए

पाकिस्तान ने 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और वैश्विक रूप से नामित आतंकवादी हाफिज सईद का खर्च चलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दरवाजा खटखटाया। पाकिस्तान ने यूएनएससी से अनुरोध किया कि हाफिज सईद को उसका बैंक अकाउंट के इस्तेमाल की इजाजत दी जाए। निर्धारित समय सीमा के भीतर इस पर कोई आपत्ति नहीं आने के बाद परिषद ने इसकी इजाजत दे दी। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2019 12:31 PM IST / Updated: Sep 26 2019, 06:24 PM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और वैश्विक रूप से नामित आतंकवादी हाफिज सईद का खर्च चलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दरवाजा खटखटाया। पाकिस्तान ने यूएनएससी से अनुरोध किया कि हाफिज सईद को उसका बैंक अकाउंट के इस्तेमाल की इजाजत दी जाए। निर्धारित समय सीमा के भीतर इस पर कोई आपत्ति नहीं आने के बाद परिषद ने इसकी इजाजत दे दी। 

हाफिज निकाल सकता है 1.50 लाख रुपए
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को लिखे पत्र में पाकिस्तान ने कहा है कि हाफिज सईद चार सदस्यों के परिवार में इकलौता ऐसा है जो खर्च चलाता है। वह परिवार के लोगों के लिए भोजन, पानी और कपड़े का खर्च उठाता है। उनके बैंक खाते को पाकिस्तान की सरकार ने UNSC रेज्यूलेशन के तहत बंद कर दिया था। यूएन के मुताबिक हाफिज अपने अकाउंट से 1.50 लाख रुपए (पाकिस्तानी) निकाल सकता है। 

Latest Videos

यूएन के पत्र में क्या लिखा था

पाकिस्तान के पत्र के बाद यूएन ने जवाब में लिखा कि हाफिज सईद, हाजी मोहम्मद अशरफ और जफर इकबाल को उनके सामान्य खर्चों के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाती है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts