Jaffer Express Hijack: 15 महीने में 19 हमले, जानें कब-कब BLA ने पाकिस्तान को दहलाया

Published : Mar 12, 2025, 09:57 PM IST
Baloch Liberation Army

सार

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमला कर जाफर एक्सप्रेस (Jaffer Express) में सवार लोगों को बंधक बनाया। पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार डाला। BLA के आतंकियों ने एक साल से अधिक समय में 19 बड़े हमले किए हैं। मुख्य निशाना पाकिस्तानी सेना के जवान रहे हैं।

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 425 यात्रियों से भरी जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया और यात्रियों को बंधक बना लिया। BLA ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इसने चीन और पाकिस्तान को धमकी भी दी है। BLA की मांग है कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर नया देश बनाया जाए। इसने 15 महीने में 00 हमले कर पाकिस्तान की सरकार और सेना को बड़ी चुनौती दी है। आइए जानते हैं इसने एक साल में कब कब पाकिस्तान को दहलाया है।

30 जनवरी, 2024: बलूचिस्तान के माच कस्बे में बीएलए ने रॉकेट और अत्याधुनिक हथियारों से तीन हमले किए। BLA ने कम से कम 15 रॉकेट दागे। हमला सेंट्रल जेल के पास सुरक्षा बलों के एक कैंप पर किया गया। सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच करीब तीन दिनों तक चली मुठभेड़ में 24 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों के चार जवानों और दो नागरिकों की मौत हुई।

20 मार्च, 2024: BLA के 8 आतंकवादियों ने ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉलोनी में घुसने की कोशिश की। इस दौरान गोलीबारी और विस्फोट हुए। पाकिस्तानी सेना के जवानों ने सभी 8 आतंकवादियों को मार दिया। दो सैनिक की जान गई।

26 मार्च, 2024: BLA ने तुर्बत स्थित पाकिस्तान की नौसेना के एयरपोर्ट पीएनएस सिद्दीकी पर हमला किया। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में एयरपोर्ट की सीमा के बाहर 6 आतंकवादी मारे गए।

13 अप्रैल, 2024: BLA के लोगों ने बलूचिस्तान के नोशकी के पास पंजाब के 9 यात्रियों की हत्या की। उन्हें बस से उतार पहचान पत्र देखे और मार दिया। इस दौरान कार में सवार दो लोगों की भी हत्या की गई।

10 मई, 2024: BLA के आतंकियों ने ग्वादर के पूर्व में स्थित तटीय शहर सरबंदन में पंजाब के रहने वाले 7 मजदूरों की सोते समय हत्या की गई।

23 जून, 2024: बीएलए से जुड़े हथियारबंद आतंकवादियों ने हरनाई जिले के जरघून इलाके में पिकनिक स्पॉट से 14 लोगों को अगवा किया।

27 जून, 2024: बलूचिस्तान के कलात जिले में पाकिस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (पीपीएल) के तेल निकालने वाली जगह की सुरक्षा कर रहे फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) चेक पोस्ट पर 50 से अधिक आतंकवादियों ने हमला किया। इससे दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई।

13 अगस्त, 2024: मस्तुंग के पास क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे पर पंजगुर के डिप्टी कमिश्नर जाकिर हुसैन बलूच की हत्या कर दी गई।

26-27 अगस्त, 2024: BLA के आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशनों पर धावा बोला, रेलवे ट्रैक उड़ा दिए और लगभग तीन दर्जन वाहनों में आग लगा दी। इस हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 50 लोगों की जान गई। सुरक्षा बलों ने 21 आतंकवादियों को मारा।

7 अक्टूबर, 2024: कराची एयरपोर्ट के बाहर चीनी काफिले को निशाना बनाते हुए बम विस्फोट किया गया। इसके चलते चीन के दो कर्मचारी मारे गए और आठ घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी बीएलए ने ली है।

30 अक्टूबर, 2024: बीएलए से जुड़े आतंकवादियों ने मकरान डिवीजन के पंजगुर जिले में एक बांध के निर्माण स्थल पर तैनात पांच निजी सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी।

9 नवंबर, 2024: क्वेटा के एक रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती विस्फोट में 16 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 26 लोग मारे गए। 60 से ज्यादा घायल हुए। बीएलए ने कहा कि उसके घातक गुरिल्ला सेल मजीद ब्रिगेड ने हमले को अंजाम दिया है।

17 नवंबर, 2024: कलात के जोहान इलाके में एक चेक पोस्ट पर बीएलए ने हमला कर सात सुरक्षाकर्मियों को मार दिया। 18 अन्य घायल हो गए। सैनिकों ने 6 आतंकवादियों को मारा।

5 जनवरी, 2025: केच जिले के तुरबत इलाके में विस्फोटकों से लदे वाहन ने सुरक्षा बलों की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके चलते 6 जवानों की मौत हुई। बच्चों सहित 35 लोग घायल हुए।

9 जनवरी, 2025: BLA के आतंकवादियों ने खुजदार के जेहरी जिले के मुख्य बाजार पर हमला किया। लेवी फोर्स स्टेशन, नादरा और नगरपालिका समिति के कार्यालयों और एक बैंक सहित कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी। आतंकवादियों ने 9 करोड़ रुपए लूट लिए।

1 फरवरी, 2025: बलूचिस्तान के कलात जिले में BLA के आतंकियों ने 18 सैनिकों को मार दिया। 12 आतंकवादी मारे गए।

19 फरवरी, 2025: बलूचिस्तान के बरखान जिले में आतंकियों ने बस से उतारकर पंजाब जा रहे सात लोगों की हत्या कर दी।

3 मार्च, 2025: बलूचिस्तान के कलात में एक महिला हमलावर ने आत्मघाती हमला किया। इसके चलते फ्रंटियर कोर का एक जवान मारा गया।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?