ब्राजील में प्लेन क्रैश, 62 यात्रियों की दर्दनाक मौत, Watch Video

ब्राजील के साउथ पाउलो क्षेत्र में एक विमान हादसे में सभी 62 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विमान को आउट ऑफ कंट्रोल होकर पेड़ों के पीछे गिरते हुए देखा जा सकता है।

Yatish Srivastava | Published : Aug 10, 2024 1:43 AM IST / Updated: Aug 10 2024, 10:39 AM IST

वर्ल्ड न्यूज। ब्राजील में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक प्लेन क्रैश होने से सभी यात्रियों की मौत हो गई है। प्लेन में कुल 62 पैसेंजर मौजूद थे। हादसा साउथ पाउलो क्षेत्र में हुआ है। सोशल मीडिया पर विमान क्रैश का वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें दिख रहा है कि एटीआर मैन्यूफैक्चर्ड प्लेन किस प्रकार आउट ऑफ कंट्रोल हो गया और हवा में लहराते हुए पेड़ों के पीछे गिर गया। प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठता भी दिखा। घटना की सूचना पर ब्राजील प्रशासन के तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया, कोई भी यात्री जीवित नहीं बचे
घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में टीम मौके पर पहुंची तो प्लेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। उसमें आग लग चुकी थी। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचा है। विन्हेडो के पास वेलिनहोस शहर के अफसरों ने कहा कि दुर्घटना में स्थानीय कॉन्डोमिनियम परिसर में एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि स्थानीय लोगों में किसी को चोट नहीं लगी है।

Latest Videos

राष्ट्रपति लुइज ने जताया दुख
प्लेन हादसे की जानकारी पर राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना में मारे गए लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मृत लोगों के लिए लुइज ने देशवासियों से एक मिनट का मौन रखने को कहा।

एयरलाइन वोएपास ने कहा कि विमान जो पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरा था वह साओ पाउलो से लगभग 80 किमी उत्तर-पश्चिम में विन्हेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में प्लेन में सवार सभी यात्री मारे गए हैं।

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts