मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बीच भड़के इमरान, कहा- मोदी ने यह आखिरी चाल चली

Published : Oct 12, 2019, 01:19 PM IST
मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बीच भड़के इमरान, कहा- मोदी ने यह आखिरी चाल चली

सार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म करके आखिरी कार्ड खेला है।

इस्लामाबाद. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म करके आखिरी कार्ड खेला है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

इमरान ने भारत सरकार के फैसले को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलती की है। उन्होंने अपना आखिरी कार्ड खेला है। इमरान इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। 

कर्फ्यू हटने के बाद शुरू होगा विरोध
इमरान ने कहा कि मोदी को लगता है कि कश्मीर के लोग इस फैसले को स्वीकार कर लेंगे। वे यह नहीं जानते कि कश्मीर के लोगों ने जो झेला उससे उनका डर निकल गया है। एक बार वहां से कर्फ्यू हटेगा तो वहां विरोध शुरू होगा। 

उन्होंने कहा कि हम हर अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर कश्मीर का मुद्दा उठाते रहेंगे। इमरान ने कहा कि हॉन्ग-कॉन्ग में हो रहे प्रदर्शनों को तो मीडिया में दिखाया जा रहा है लेकिन कश्मीर पर सब शांत हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Global Shock: ईरान की नई मुश्किल-हॉर्मुज़ खोलने में क्या है सबसे बड़ा अड़ंगा? सामने आई ये वजह
दिल की धड़कन से लोकेशन ट्रैक! ‘Ghost Murmur’ टेक्नोलॉजी ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाया