
PM Modi gift to Mauritius President and wife: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमवीर गोकूल (Mauritius President Dharambeer Gokhool) को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक उपहार भेंट किए। इनमें प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) का पवित्र संगम जल (Holy Sangam Water), बिहार का सुपरफूड मखाना (Makhana) और उनकी पत्नी को एक शानदार बनारसी साड़ी (Banarasi Saree) शामिल है।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति गोकूल को तांबे और पीतल के विशेष पात्र (Brass & Copper Pot) में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम का जल भेंट किया। यह जल भारतीय संस्कृति में पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। महाकुंभ 2025 में प्रयागराज के इस संगम जल का विशेष महत्व है।
मॉरीशस के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने बिहार का मखाना (Makhana) भी उपहार में दिया, जिसे सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। मखाना अपने उच्च पोषण मूल्य, एंटीऑक्सीडेंट गुणों और सेहत के लिए फायदेमंद होने के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
पीएम मोदी ने मॉरीशस की फर्स्ट लेडी, ब्रिंडा गोकूल (Brinda Gokhool) को एक बेहद खूबसूरत बनारसी साड़ी (Banarasi Saree) उपहार में दी। यह राजसी नीले रंग (Royal Blue) की साड़ी है जिसमें चांदी की जरदोजी कढ़ाई (Silver Zari Work) और चौड़ा बॉर्डर इसे खास बनाते हैं।
इस साड़ी को गुजरात के सादेली बॉक्स (Sadeli Box) में प्रस्तुत किया गया, जो अपनी नक्काशी और बारीक कारीगरी के लिए मशहूर है। यह बॉक्स आमतौर पर कीमती साड़ियों, गहनों और यादगार वस्तुओं को संजोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी के ये उपहार केवल वस्तुएं नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और कूटनीतिक संबंधों की गहराई का प्रतीक हैं। भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए यह उपहार "संस्कृति कूटनीति" (Cultural Diplomacy) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।