PM Modi बोले-भारत-जापान नेचुरल पार्टनर्स, यहां से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोध का है और ध्यान का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं। वह क्वाड मीटिंग में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने जापान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। 

Dheerendra Gopal | Published : May 23, 2022 10:55 AM IST / Updated: May 23 2022, 08:15 PM IST

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में भारतीय समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और जापान नेचुरल पार्टनर्स हैं। यहां से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोध का है और ध्यान का है। आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर, उनके बताए रास्ते पर चलने की बहुत ज़रूरत है। यही रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे वो हिंसा हो, अराजकता हो, आतंकवाद हो, क्लाइमेट चेंज हो, इन सबसे मानवता को बचाने का यही मार्ग है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत में एक strong और resilient, responsible democracy की पहचान बनाई है। उसको बीते 8 साल में हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है। हमारी इस कैपेसिटी के निर्माण में जापान एक अहम भागीदार है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हो, dedicated freight corridor हो, ये भारत-जापान के सहयोग के बहुत बड़े उदाहरण हैं।

Latest Videos

उन्होंने कहा कि हमने भारत में डिजिटल रिवोल्यूशन लाया। अब भ्रष्टाचार के बिना लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। एक बटन दबाते ही उनके खाते में धन ट्रांसफर हो जा रहा है। आज की तारीख में दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल लेन देन भारत में होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आज सही मायने में people led governance काम कर रही है। गवर्नेंस का यही मॉडल, डिलिवरी को efficient बना रहा है। यही democracy पर निरंतर मज़बूत होते विश्वास का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने अतीत को लेकर जितना गौरवान्वित है, उतना ही tech led, science led, innovation led, talent led future को लेकर भी आशावान है। पीएम ने कहा कि जापान से प्रभावित होकर स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि हर भारतीय नौजवान को अपने जीवन में कम से कम एक बार जापान की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। मैं स्वामी जी की इस सद्भावना को आगे बढ़ाते हुए, मैं चाहूंगा कि जापान का हर युवा अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत की यात्रा करे।

स्वामीजी के मन मस्तिष्क में जापान बसा था

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान भी आए थे। जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था। जापान के लोगों की देशभक्ति, जापान के लोगों का आत्मविश्वास, स्वच्छता के लिए जापान के लोगों की जागरूकता, उन्होंने इसकी खुलकर प्रशंसा की थी।

भारत और जापान नेचुरल पार्टनर्स

भारत और जापान natural partners हैं। भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का है, आध्यात्म का है, सहयोग का है, अपनेपन का है। जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है।

मेड इन इंडिया वैक्सीन करोड़ों नागरिकों को लगाई गई

पीए मोदी ने कहा कि हम कोराेना से आत्मविश्वास की वजह से ही लड़ने में सफल रहे। जब दुनिया असमंजस में थी वैक्सीन को लेकर तब हमने वैक्सीन का निर्माण किया। जब वैक्सीन्स available हुईं तब भारत ने 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन्स अपने करोड़ों नागरिकों को भी लगाईं और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं। 

उन्होंने कहा कि आज World Health Organisation ने भारत की आशा बहनों को Director Generals- Global Health Leaders Award से सम्मानित किया है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं। मैं उनको सैल्युट करता हूं।

ये भी पढ़ें :

जापानी बच्चे के मुंह से हिंदी सुन खुश हुए पीएम मोदी, पोस्टर देख दी शाबासी, कहा- कहां से सीखी इतनी अच्छी हिंदी

जापान की 2 दिनी यात्रा पर PM मोदी टोक्यो पहुंचे, QUAD में समुद्री सुरक्षा पर होगी, चिढ़ गया चीन

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts