ओमान सुल्तान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

Published : Jan 11, 2020, 01:31 PM IST
ओमान सुल्तान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय शांति का प्रतीक बताया

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय शांति का प्रतीक बताया। आधुनिक अरब क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता ओमान के सुल्तान काबूस का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। राजशाही ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “महामहिम सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुल्तान काबूस भारत के सच्चे दोस्त थे और उन्होंने भारत तथा ओमान के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने में सशक्त भूमिका निभाई।

काबूस ने 1970 में अपने पिता का तख्तापलट किया था, और तब से वह राज कर रहे थे। वह कुछ समय से बीमार थे और माना जाता था कि वह कैंसर से पीड़ित थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nepal Flood: अपनों की राख तक नहीं मिली! 4800 परिवारों पर अब टूट सकता है नया संकट
Nepal Floods: पिघले पानी का बदला रंग, चट्टानों की दरारें..वक्त रहते क्यों नहीं मिली खतरे की चेतावनी?