मोदी ने यूएन में कहा, भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिए हैं, भाषण की 10 बड़ी बातें

Published : Sep 27, 2019, 05:30 PM ISTUpdated : Sep 27, 2019, 08:08 PM IST
मोदी ने यूएन में कहा, भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिए हैं, भाषण की 10 बड़ी बातें

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। उन्होंने 17 मिनट का भाषण दिया, जिसमें कहा कि हमने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। मोदी ने कहा कि हमने दुनिया को एक प्रेरक संदेश दिया है। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस वर्ष पूरा विश्व महत्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। सत्य और अहिंसा का उनका संदेश आज भी विश्व के प्रासंगिक है। जन भागीदारी से जन कल्याण का लक्ष्य है। हमारी प्रेरणा सिर्फ भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है।

न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। उन्होंने 17 मिनट का भाषण दिया, जिसमें कहा कि हमने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। मोदी ने कहा कि हमने दुनिया को एक प्रेरक संदेश दिया है। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस वर्ष पूरा विश्व महत्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। सत्य और अहिंसा का उनका संदेश आज भी विश्व के प्रासंगिक है। जन भागीदारी से जन कल्याण का लक्ष्य है। हमारी प्रेरणा सिर्फ भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है।

यूएन में मोदी की 10 बड़ी बातें

1- हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिए हैं।

2- हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता भी है, साथ-साथ आक्रोश की भी है। 

3- भारत हजारों वर्ष पुरानी महान संस्कृति है, जिसकी अपनी जीवन परंपराएं हैं, जो वैश्विक सपनों को अपने में समेटे हुए है। 

4- जनभागीदारी से जनकल्याण हमारा प्राण तत्व है। 

5- 2020 तक हम गरीबों के लिए 2 करोड़ और घरों का इंतजाम कर लेंगे। 2025 तक भारत को टीबी मुक्त कर देंगे। 

6-भारत के दूर-दराज के इलाकों में सवा लाख किलोमीटर की सड़कें बनाने जा रहे हैं। 

7-हम अगले 5 साल में 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाई से जोड़ने वाले हैं।

8- आतंक के खिलाफ पूरे विश्व का एकमत होना जरूरी है। 

9- आतंकवाद किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की और मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों है।

10- आतंक के नाम पर बंटी दुनिया उस सिद्धांतों को ठेस पहुंचाती है, जिनके आधार पर यूएन का जन्म हुआ।
 

दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान भारत में संपन्न हुआ
मोदी ने यूएन में कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान भारत में संपन्न हुआ। सिर्फ 5 वर्ष में 10 करोड़ से ज्यादा शौचायल तैयार कर एक विकासशील देश ने अपने लोगों को दिया। मोदी ने अपनी जीत का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव हुआ। दुनिया के सबसे लोकतंत्र के लोगों ने सबसे ज्यादा वोट देकर मुझे और मेरी सरकार को पहले से ज्यादा बड़ा जनादेश दिया। 

इमरान को मोदी न्यूयॉर्क में दे चुके हैं मात
नरेंद्र मोदी 21 सितंबर से अमेरिका में हैं। उन्होंने 22 सितंबर को ह्यूस्टम में हाउडी मोदी कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित किया था। इस दौरान वहां राष्ट्रपति ट्रम्प भी मौजूद थे, उन्होंने मोदी की पूरी 50 मिनट की स्पीच सुनी। ह्यूस्टन में मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान का पर्दाफाश किया था। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तेहरान पर हमले की 10 EXCLUSIVE PHOTOS: जमीन से आसमान तक धुआं-धुआं
Tehran Shocked: Israel Missile Strike में स्कूल तबाह, 40 छात्राओं की मौत का दावा