प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने लिया शाही पद छोड़ने का फैसला, अब जिएंगे साधारण जिंदगी

Published : Jan 09, 2020, 12:11 PM IST
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने लिया शाही पद छोड़ने का फैसला, अब जिएंगे साधारण जिंदगी

सार

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने बुधवार को ब्रिटिश राजशाही को चौंकाते हुए खुद को राज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से अलग कर लिया

लंदन: प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने बुधवार को ब्रिटिश राजशाही को चौंकाते हुए खुद को राज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से अलग कर लिया। हैरी ने इस बारे में महारानी एिलजाबेथ द्वितीय से कोई कथित रूप से चर्चा नहीं की।

इस चौंकाने वाली घोषणा में दम्पति ने कहा कि वह अब अपना समय उत्तर अमेरिका में व्यतीत करेंगे और प्रेस के साथ लंबे समय से स्थापित संबंधों को भी वे समाप्त कर रहे हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ और पिता प्रिंस चार्ल्स को बताए बिना यह बयान जारी किया ।

उत्तर अमेरिका में बिताएंगे अपना समय 

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ''हम शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से हट कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और इस दौरान महारानी को हमारा पूरा सहयोग मिलता रहेगा।''

उन्होंने कहा, ''हमने अब ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका में अपना समय बिताने की योजना बनाई है।'' बकिंघम पैलेस ने करीब एक घंटे 40 मिनट बाद दूसरे बयान में कहा कि हैरी और मेगन के साथ चर्चा प्रथम चरण में है।

उसने कहा, ''हम अलग रुख अपनाने की उनकी इच्छा समझते हैं लेकिन यह पेचीदा मसला है जिसे सुलझाने में समय लगेगा।''

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बयान से विश्व मीडिया भौचक्का, जेलेंस्की ने डाला आग पर घी
Green Card Lottery Suspended: ट्रंप ने अचानक क्यों बंद किया अमेरिका का इमिग्रेशन दरवाज़ा?