Published : May 06, 2023, 04:28 PM ISTUpdated : May 06, 2023, 04:31 PM IST
ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स के राजतिलक समारोह शुरू हो चुका है। इस बीच राज्याभिषेक को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पुलिस ने राज्याभिषेक का विरोध कर रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स के राजतिलक समारोह शुरू हो चुका है। ये आयोजन लंदन के ऐतिहासिक शाही गिरजाघर वेस्टमिंस्टर एब्बे में हो रहा है। इस बीच राज्याभिषेक को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
27
पुलिस ने ताजपोशी का विरोध कर रहे ब्रिटेन के मुख्य रिपब्लिकन समूह के प्रमुख समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि रिपब्लिक के सदस्य राज्याभिषेक समारोह से कुछ घंटे पहले नॉट माई किंग विरोध के लिए लंदन में ट्राफलगर स्क्वायर के पास एकत्र हुए थे।
37
इस बीच किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए एक धार्मिक समारोह में पहुंचे। शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे 2.2 किलोमीटर की यात्रा की।
47
किंग चार्ल्स और महारानी कैमिला घोड़े से चलने वाली बग्घी में बैठकर बेस्टमिंस्टर एबे पहुंचेंगे। यह बग्घी चार टन वजनी है और इसमें बिजली से चलने वाली खिड़कियां और एयर कंडीशन की सुविधा है।
57
इस बग्घी को डायमंड जुबली स्टेट कोच कहा जाता है। यह बग्घी 1767 से शाही परिवार के पास है।
67
बता दें कि ताजपोशी के दौरान किंग चार्ल्स को पहले लोगों के सामने पेश किया जाएगा और आर्कबिशप उनके महाराज बनने की घोषणा करेंगे। इसके बाद शपथ होगी और फिर पवित्र तेल से महाराज का अभिषेक किया जाएगा।
77
इसके बाद उन्हें सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया जाएगा। जिसके बाद पूरे ब्रिटेन में गन से सलामी दी जाएगी। सारी रस्में पूरी होने के बाद किंग चार्ल्स सिंहासन पर बैठेंगे।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।