धोनी इस मामले में हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ ही कदम पीछे

हाल ही में हुए सर्वे में टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को भारत के दूसरे सबसे प्रशंसित व्यक्ति के रूप में चुना है। वहीं पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। एक कंपनी की तरफ से कराए गए सर्वे में 41 देशों के 42,000 लोगों ने हिस्सा लिया और उन्होंने दुनिया के सबसे प्रशंसित महिला और पुरुष का चयन किया।

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2019 2:43 AM IST / Updated: Sep 26 2019, 01:20 PM IST

नई दिल्ली. हाल ही में हुए सर्वे में टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को भारत के दूसरे सबसे प्रशंसित व्यक्ति के रूप में चुना है। वहीं पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। एक कंपनी की तरफ से कराए गए सर्वे में 41 देशों के 42,000 लोगों ने हिस्सा लिया और उन्होंने दुनिया के सबसे प्रशंसित महिला और पुरुष का चयन किया। पूरे विश्व की बात की जाए तो इस लिस्ट में बिल गेट्स और मिशेल ओबामा पहले नंबर पर हैं। वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला बॉक्सर मैरी कॉम पहले स्थान पर रहीं।

पीएम मोदी को मिले 15.66 फीसदी वोट
बात की जाए पुरुष खिलाड़ियों की तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पक्ष में 8.58 फीसदी लोगों ने वोट किया। धोनी दूसरे स्थान पर रहे वहीं प्रधानमंत्री मोदी को 15.66 फीसदी लोगों ने अपना वोट दिया। खिलाड़ियों में धोनी के बाद दूसरे स्थान पर सचिन मास्टर-ब्लास्टर तेंदुलकर रहे जिन्हें 5.81 फीसदी, विराट कोहली 4.46 फीदसी के साथ तीसरे, रोनाल्डो 2.95 फीदसी वोट के साथ चौथे और मेसी 2.32 फीदसी वोट के साथ पांचवें नंबर पर रहे।

Latest Videos

महिला खिलाड़ियों में मैरीकॉम टॉप पर
वहीं बात की जाए महिलाओं की तो भारतीय महिला बॉक्सर मैरीकॉम 10.36 फीदसी वोट के साथ टॉप 25 में अकेली महिला खिलाड़ी हैं। उनके बाद किरण बेदी, लता मेंगेशकर, सुषमा स्वराज, दीपिका पादुकोण टॉप पांच में शामिल हैं। इस सर्वे में दुनिया के सबसे बेस्ट खिलाड़ी के तौर पर सबसे आगे पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे जो ओवर ऑल 7वें स्थान पर हैं। वहीं लियोनेल मेसी नौवें स्थान पर हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना