युद्ध की वजह से वैश्विक खाद्य संकट की ओर दुनिया, फ्रांस के राष्ट्रपति ने पुतिन से की बात, रूस बोला-हम तैयार...

यूक्रेन युद्ध के खिंच जाने की वजह से दुनिया में खाद्य संकट उत्पन्न होने का अंदेशा है। इसी अंदेशों को देखते हुए यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने रूस का दौरा किया। अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने संघर्ष विराम के लिए पुतिन से बातचीत की है।
 

Dheerendra Gopal | Published : May 3, 2022 7:33 PM IST

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत में गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। पुतिन ने मंगलवार को फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रां (Emmanuel Macron) से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम को यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद कर देनी चाहिए। रूस ने कहा कि यूक्रेन की सेना युद्ध अपराध कर रही है और यूरोपीय संघ (European Union) लगातार उसकी अनदेखी कर रहा है। 

हथियारों की आपूर्ति रोकने पर ही शांति बहाली

Latest Videos

पुतिन ने मैक्रां से कहा कि यूक्रेन की सेना द्वारा किए जा रहे युद्ध अपराधों की यूरोपीय संघ लगातार अनदेखी कर रहा है। पश्चिमी देशों को कीव पर दबाव डालकर युद्ध रोकने के लिए गंभीर पहल करने का निर्देश देना चाहिए। यूरोपीय संघ, यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति को रोककर युद्ध अपराधों व अत्याचारों को रोकने में मदद कर सकता है।

गंभीर बातचीत के लिए यूक्रेन नहीं तैयार

पुतिन ने यह भी कहा कि कीव संघर्ष को समाप्त करने पर गंभीर काम के लिए तैयार नहीं है। रूसी नेता ने मैक्रां से कहा कि रूसी पक्ष अभी भी बातचीत के लिए तैयार है। क्रेमलिन के अनुसार मैक्रां ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के कारण वैश्विक खाद्य सुरक्षा खतरे में है।

क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने स्थिति को रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों से जोड़ा साथ ही वैश्विक रसद और परिवहन बुनियादी ढांचे के निर्बाध कामकाज के महत्व पर जोर देते हुए इसमें आई बाधा के लिए पश्चिमी देशों व अमेरिका को दोषी ठहराया।

यूरोप में सबसे अधिक शरणार्थी

यूक्रेन और रूस युद्ध में विश्व में सबसे अधिक शरणार्थी पैदा हुए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में अबतक की सबसे खराब स्थिति उत्पन्न हुई है। हजारों लोगों की जान यूक्रेन युद्ध में जा चुकी है और 13 मिलियन से अधिक विस्थापित हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:

कोपनहेगेन में बोले पीएम मोदी: भारतीयों को हर जगह उनके शांत स्वभाव मेहनत के लिए सम्मान मिलता

अमेरिका का दावा: यूक्रेन के दो पूर्वी क्षेत्रों में जनमत संग्रह कराने की है रूस की योजना, पहले कब्जे का ऐलान

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर