
इंटरनेशनल डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों में सैन्य हमले का आदेश देने के फैसले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई है। दुनियाभर के कई नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय कानून के घोर उल्लंघन और आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी दी है। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की, जिसका उद्देश्य यूक्रेन के विसैन्यीकरण (Demilitarisation)और विमुद्रीकरण (Denazification) करना है। रूसी राष्ट्रपति ने गुरुवार की सुबह एक टीवी संबोधन में यूक्रेन की सेना को 'अपने हथियार डालने' के लिए कहा। पुतिन ने कहा कि हमारे देश के पास दूसरा कोई तरीका नहीं है। पुतिन कह रहे हैं कि वे यूक्रेन के लोगों को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस बात से लोग इत्तेफाक नहीं रखते।
यह भी पढ़ें Russia Ukraine war: प्लीज मेरे बेटे की हेल्प करें, कोविड में पति को खो चुकी हूं, वहां -5 डिग्री टेम्परेचर है
यूक्रेन के ट्विटर हैंडल पर हिटलर और पुतिन का कार्टून
लगातार बढ़ते तनाव के बीच लोगों ने पुतिन की तुलना हिटलर से की थी। इस बीच, यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नाजी नेता एडोल्फ हिटलर का एक कार्टून ट्वीट किया गया। इसमें हिटलर खुश नजर आ रहा है और पुतिन को मंजूरी देता दिख रहा है। इस कार्टून पर जबरदस्त कमेंट आए। कई यूजर्स ने इसे एक राजनीतिक कार्टून और एक 'मीम' कहा, लेकिन यूक्रेन के हैंडल ने मूल पोस्ट के जवाब में एक बाद का ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें कहा गया था, यह कोई 'मीम' नहीं है, बल्कि हमारी और आपकी वास्तविकता है।हालांकि, तमाम लोगों ने कहा कि यह कार्टून पोस्ट करने का सही समय नहीं है।
पुतिन जो कर रहे, हिटलर वैसा पहले कर चुके
यह पहला मौका नहीं है, जब हिटलर और पुतिन के बीच तुलना की गई है। दरअसल, रूसी आक्रमण को यूक्रेनी लोग द्वितीय विश्व यूद्ध से पहले नाजी नेता हिटलर की कार्यशैली जैसा मान रहे हैं। बुधवार को, व्हाइट हाउस की स्पीकर रनैन्सी पेलोसी ने भी रूसी राष्ट्रपति की इस आक्रामकता की तुलना हिटलर से की थी, जब 1938 में उसने सुडेटेनलैंड पर कब्जा किया था। हिटलर ने ऑस्ट्रिया पर कब्जा करने के कुछ महीनों बाद फ्रांस और ब्रिटेन के साथ म्यूनिख समझौता किया। इसके बाद उसने 1938 में चेकोस्लोवाकिया से सुडेटेनलैंड भी हड़प लिया। ब्रिटिश मंत्री नेविल चेम्बरलेन ने तब दावा किया था कि यह डील (म्यूनिख समझौता) हमारे लिए शांति लाएगा। पुतिन ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क के रूसी भाषी क्षेत्रों को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता दी थी।
यह भी पढ़ें Russia Ukraine Crisis: मॉर्शल लॉ लग चुका है, अभी 3 बम गिरे हैं; यूपी के रमन-फैजल से सुनें खौफनाक कहानी
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।