Russia Ukraine War:आंखों के सामने पिता को तड़पकर मरते देखा, खुद भी लगी 5 गोलियां, बच तो गया, मगर...

24 फरवरी से शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में अकेले यूक्रेन में 2,246 नागरिक हताहत हुए हैं, 847 मारे गए और 1,399 घायल हुए हैं। 13 वर्षीय वोवा(Vova) को पांच गोलियां लगी थीं। वो बच तो गया, लेकिन दुबारा चल-बोल पाने की उम्मीद न के बराबर है। यूक्रेन में 64 बच्चों सहित कम से कम 847 नागरिक मारे गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 20, 2022 3:53 AM IST / Updated: Mar 20 2022, 09:25 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. यह तस्वीर 13 वर्षीय वोवा(Vova) की है, जो फिलहाल अपने लेफ्ट साइड माउथ से ही बात करने में सक्षम है। उसे पांच गोलियां लगी थीं। दाहिने गाल, पीठ और पैरों में। तीन राउंड उसके पास से गुजरे। अभी तक उसके पांच ऑपरेशन हो चुके हैं। वो अपने परिवार के साथ सुरक्षित जगह के लिए निकला था, तभी गोलीबारी होने लगी। इसमें उसके पिता की मौत हो गई। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War)का  20 मार्च को 25वां दिन है।  यूक्रेन मीडिया के अनुसार 24 फरवरी को रूस के चौतरफा आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन में 64 बच्चों सहित कम से कम 847 नागरिक मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: युद्ध में बेघर हुए बच्चों की तस्करी की आशंका, अब तक 847 लोग मारे गए

Russia Ukraine War: पता नहीं वो ठीक हो पाएगा या नहीं
वोवा मायूस होकर अपनी हालत बयां करता है-'''जब मैं खड़े होने की कोशिश करता हूं, तो मेरी पीठ में बहुत दर्द होता है। मुझे चलने की अनुमति नहीं है।क्योंकि डॉक्टरों को अभी तक नहीं पता है कि क्या वह कभी अपने बाएं पैर का पूरा उपयोग कर पाएगा या नहीं।' वोवा को कम्यूटर गेम पसंद है। वो हॉस्पिटल के बिस्तर पर ही अपने स्कूल का थोड़ा-बहुत होमवर्क कर लेता है। लेकिन अब वो कभी पहले जैसा सामान्य नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें-रूस का सैन्य बैरकों पर हमला,100 यूक्रेनी सैनिकों को मौत के घाट उतारा, तबाह बैरकों से 50 से अधिक शव निकाले गए

तीन हफ्ते सड़कों पर भागते हुए गुजरे
वोवा और उसके परिवार को पिछले तीन हफ्ते सड़कों पर जान बचाकर भागते हुए गुजरे हैं। 26 फरवरी को वावा अपने 43 वर्षीय पिता ऑलेक्जेंडर और मां नताल्या के साथ कीव से भागने की कोशिश कर रहा था। उनके साथ ऑलेक्डर के चचेरे भाई, उसकी पत्नी, बेटा और बेटी भी थी। तभी गोलीबारी होने लगी। नताल्या के आसपास से 10 या 11 गोलियां गुजरीं, लेकिन वे उससे बच गईं। लेकिन उनके पति, चचेरे भाई के 6 साल के बेटे मैक्सिम इस गोलीबारी में मारे गए। नताल्या ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने उन्हें कार से बाहर निकाला। चे चिल्लाते रहे कि फायरिंग बंद करो, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 

यह भी पढ़ें-सऊदी अरब में कई तेल रिफाइनरीज पर हुथी विद्रोहियों के हमले, हजारों लोग इस संघर्ष में मारे जा चुके

2 दिन तक पड़ी रही पिता का लाश
नताल्या ने बताया कि वावा के पिता की लाश को सड़क किनारे एक प्लास्टिक की चादर में लपेटकर रख दिया गया। लाश दो दिन तक वहीं पड़ी रही। इसी हफ्ते मिकालेव क्षेत्र में उसे दफनाया जाएगा। लेकिन नताल्या और वोवा अंतिम क्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। नताल्या ने रोते हुए कहा-अंतिम संस्कार(funeral) में नहीं पा पाऊंगी। मैं उन्हें मुर्दाघर(morgue) में अलविदा कहने जाऊंगी। नताल्या के अनुसार, उनकी शादी को 15 साल हो गए थे। उनके पति किराना(grocer) शॉप पर काम करते थे।

Russia Ukraine War: युद्ध को 25 दिन हुए
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 20 मार्च को 25वां दिन है। इन 25 दिनों में यूक्रेन का हर बड़ा शहर बर्बाद हो चुका है। बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। 

Read more Articles on
Share this article
click me!