यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनके मंत्रियों का मर्डर करने पुतिन ने भेजी 400 कातिलों की एक खतरनाक टीम

द टाइम्स ने रिपोर्ट दी है कि रूस ने यूक्रेन (Russia Ukraine War) के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और उनके कैबिनेट के मंत्रियों की हत्या के लिए 400 भाड़े के सैनिकों को भेजा है। इनका मकसद सरकार के महत्वपूर्ण लोगों की हत्या है, जिससे यूक्रेन पर रूस का नियंत्रण कायम हो सके।

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2022 8:44 AM IST / Updated: Feb 28 2022, 02:27 PM IST

कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन (Russia Ukraine War) के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) और उनके कैबिनेट के मंत्रियों की हत्या के लिए कातिलों की टीम को भेजा है। जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूसी भाड़े के सैनिकों को उनकी हत्या करने का निर्देश दिया गया है। द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 400 से अधिक रूसी भाड़े के सैनिक क्रेमलिन के आदेश पर राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों की हत्या करने यूक्रेन की राजधानी कीव आए हैं। उनका मकसद सरकार के महत्वपूर्ण लोगों की हत्या है, जिससे यूक्रेन पर नियंत्रण हासिल करने के लिए रूस को आधार मिल सके। 

पुतिन करीबी की है यह निजी मिलिशिया
भाड़े के ये सैनिक वैगनर ग्रुप के लिए काम करते हैं। वैगनर ग्रुप एक निजी मिलिशिया है, जिसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक द्वारा नियंत्रित किया जाता है। ये सैनिक रूस के लिए काम करते हैं। पांच सप्ताह पहले अफ्रीका से भाड़े के सैनिकों को एक बड़े वित्तीय इनाम के बदले जेलेंस्की प्रशासन को खत्म करने के मिशन पर लाया गया था।

Latest Videos

हमले के लिए संकेत मिलने का इंतजार
कहा जाता है कि बहुत अधिक प्रशिक्षित ये सैनिक यूक्रेन के राष्ट्रपति, पूरे मंत्रिमंडल और कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को और उनके भाई व्लादिमीर की हत्या के लिए कीव पहुंचे हैं। ये हमले के लिए क्रेमलिन के संकेत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि टीम जेलेसेंकी और उनके सहयोगियों द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल के आधार पर उनका पीछा कर रही है। इस टीम को हर वक्त पता रहता है कि जेलेंस्की और उनके सहयोगी कहां हैं।

उनके मिशन की जानकारी शनिवार सुबह यूक्रेन की सरकार तक पहुंची। इसके बाद कीव में 36 घंटे का सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया, जिससे सभी को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि सेना रूसी आक्रमणकारियों से सड़कों पर मुकाबला कर सके।

यह भी पढ़ें- रूसी सेना पर आसमान से मौत बनकर बरस रहा यूक्रेन का फाइटर ड्रोन बेयरेकतार TB-2, देखें वीडियो

वैगनर ने अफ्रीका और मध्य पूर्व में चलाए हैं गुप्त अभियान 
वैगनर ने पूरे अफ्रीका और मध्य पूर्व में, विशेष रूप से सीरिया में गुप्त अभियान चलाए हैं। वे हाल ही में कीव में रूसी टैंकों को निर्देशित कर रहे थे। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था, जिससे पूरे यूक्रेन में भयानक विनाश हुआ है। यूक्रेनी नेता अब बेलारूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर अपने रूसी समकक्षों के साथ "शांति" पर चर्चा करने की तैयारी कर रहे हैं।

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में यूक्रेन बेलारूस में रूस के साथ चर्चा करने के लिए सहमत हो गया है। एक यूक्रेनी टीम रूसी पक्ष के साथ बातचीत के लिए गोमेल (बेलारूस) जा रही है। रविवार को राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय के अनुसार, यूक्रेन और रूसी अधिकारियों के बीच यूक्रेन के साथ बेलारूस की सीमा के पास एक स्थान पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध: हमलों के बाद ऐसा खौफनाक दिखने लगा सुंदर देश; अफगानिस्तान से बुरे हालात, देखें 10 तस्वीरें

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule