Russia Ukraine War: रूस पर लगा ड्रामा थियेटर पर बमबारी का आरोप,1000 से अधिक रुके थे, जिनमें 80% बच्चे थे

Published : Mar 17, 2022, 08:35 AM ISTUpdated : Mar 17, 2022, 08:37 AM IST
Russia Ukraine War: रूस पर लगा ड्रामा थियेटर पर बमबारी का आरोप,1000 से अधिक रुके थे, जिनमें 80% बच्चे थे

सार

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 17 मार्च को 22वां दिन है। यूक्रेन ने रूसी सेना पर मारियुपोल के एक ड्रामा थियेटर पर बमबारी का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि इसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि रूस ने इससे इनकार किया है। वहीं, नीदरलैंड के हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय(ICJ) में भारत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी ने यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अपना मतदान किया है। पढ़िए पूरी अपडेट...

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 17 मार्च को 22वां दिन है। यूक्रेन ने रूसी सेना पर मारियुपोल के एक ड्रामा थियेटर पर बमबारी का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि इसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि रूस ने इससे इनकार किया है। वहीं, नीदरलैंड के हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय(ICJ) में भारत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी ने यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अपना मतदान किया है। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद यूक्रेन ने रूस को संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में घसीटा था। इसमें भारत ने भी रूस के खिलाफ अपना मतदान किया है। न्यायमूर्ति भंडारी को सरकार और विभिन्न मिशनों के समर्थन पर समय-समय पर आईसीजे में नामित किया गया था। हालांकि रूस-यूक्रेन मुद्दे पर उनका ये स्वतंत्र कदम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आधिकारिक स्थिति से अलग है। पढ़िए अब तक का अपडेट...

यह भी पढ़ें-ICJ ने रूस को दिया आदेश- तुरंत बंद करें यूक्रेन में सैन्य अभियान, जेलेंस्की ने कहा- हमें मिली जीत

Russia Ukraine War: ड्रामा थियेटर और स्वीमिंग पूल पर बमबारी
यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और एक स्वीमिंग पूल 'नेप्ट्यून' पर हवाई बमबारी की। इन दोनों जगह पर 1,000 से ज्यादा आम नागरिक शरण लिए हुए थे। इनमें 80 फीसदी बच्चे और औरतें थीं। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले से इनकार किया है। उसने उल्टा बमबारी का आरोप यूक्रेन समर्थक मिलिशिया अजोव बटालियन पर लगाया है। यह भी कहा जा रहा है कि रूसी ने रॉकेट से मारियुपोल से भागने वाले लोगों के एक काफिले को भी निशाना बनाया, जिसमें बच्चों सहित नागरिकों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को शरणार्थियों के कैम्प पर भी हमला करने क आरोप लगा था।

नेटफ्लिक्स(Netflix) ने ज़ेलेंस्की अभिनीत टीवी शो सर्वेंट ऑफ़ द पीपल(Servant of the people) को फिर से प्रसारित किया। 2015 की व्यंग्य कॉमेडी सीरिज में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई थी, जो भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत करने वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद अप्रत्याशित रूप से राष्ट्रपति बन जाता है। नेटफ्लिक्स ने 16 मार्च को इस बारे में ट्वीट किया।

मोल्दोवा( Moldova) ने रूसी सेना से ट्रांसनिस्ट्रिया(Transnistria) से हटने का आह्वान किया है। मोल्दोवन के राष्ट्रपति मिया संदू ने 16 मार्च को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान गैर-मान्यता प्राप्त ब्रेकअवे ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र से रूसी बलों की पूर्ण और बिना शर्त वापसी का आह्वान किया।

रूसी कब्जे वाले बलों ने खेरसॉन क्षेत्र को बचाने के लिए एक समिति बनाई है। खेरसॉन क्षेत्रीय परिषद के पहले उपाध्यक्ष यूरी सोबोलेव्स्की ने 16 मार्च को फेसबुक पर लिखा था कि स्थानीय रूसी समर्थक सहयोगी समिति को खेरसॉन में एक वैध प्राधिकरण के रूप में बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: 21 दिन में तबाह हो गया एक खूबसूरत देश, देखें 10 तस्वीरें

24 फरवरी से शुरू हुआ था युद्ध
बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। 17 मार्च को युद्ध का 22वां दिन है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: युद्ध में रोज मर रहे 5 मासूस, हर सेकंड एक बच्चा बेघर, दिल दहलाने वाले फैक्ट्स 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ