रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की हत्या

कीव के पास स्थित एक गांव पेरेमोगा (Peremoga) को खाली कराया जा रहा था। यहां फंसे गांववालों को निकाला जा रहा था। लोगों को निकालने के लिए दोनों ओर से सहमति बनी थी और एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। इसी के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को गांव से निकाला जा रहा था। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 12, 2022 7:42 PM IST

कीव। यूक्रेन (Ukraine) पर हमले के दौरान रूस (Russia) एक तरफ नागरिकों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाने का दावा कर रहा है तो दूसरी ओर रूसी सेना (Russian Troops)  पर महिलाओं और बच्चों की हत्या का आरोप लग रहे हैं। यूक्रेन की सैन्य खुफिया सेवा ने शनिवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने कीव के पास एक गांव से बाहर निकल रहीं महिलाओं और बच्चों के एक समूह पर गोली चलाई। इस गोलीबारी में सात की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल था।

सहमति से ग्रीन कॉरिडोर बना था...

Latest Videos

दरअसल, कीव के पास स्थित एक गांव पेरेमोगा (Peremoga) को खाली कराया जा रहा था। यहां फंसे गांववालों को निकाला जा रहा था। लोगों को निकालने के लिए दोनों ओर से सहमति बनी थी और एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। इसी के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को गांव से निकाला जा रहा था। महिलाएं और बच्चों का एक समूह गांव से निकल रहा था, उसी समय रूसी सेना ने फायरिंग शुरू कर दी और सात निर्दोषों को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। 

यह भी पढ़ेंयूक्रेन के मारियुपोल पोर्ट सिटी को रूसी सेना ने घेरा तो फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्रपति युद्ध समाप्ति का करने लगे आग्रह

मारियुपोल की घेराबंदी को समाप्त करने का आग्रह

फ्रांस (France) और जर्मनी (Germany) ने शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल (Mariupol port city) की घातक घेराबंदी को समाप्त करने का आग्रह किया है। इस तीन तरफा वार्ता में फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्र प्रमुखों ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) से कहा कि मारियुपोल में स्थिति बहुत कठिन और मानवीय रूप से असहनीय है। राष्ट्रपति पुतिन को घेराबंदी हटाने का एकमात्र निर्णय लेना चाहिए।

पुतिन के दावे को मैक्रॉन ने झूठ करार दिया

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) के कार्यालय ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर झूठ का आरोप लगाया कि यूक्रेनी बलों ने नागरिकों को मानव ढाल के रूप में उपयोग करके मानवाधिकारों का हनन किया है।

यह भी पढ़ें:

रूस में Facebook पर बैन के बाद Twitter के रीच को भी प्रतिबंधित किया गया, पुतिन सरकार की नाराजगी भारी पड़ी

Russia ने फेक न्यूज के खिलाफ बनाए कड़े कानून, सेना के बारे में गलत सूचना दी तो 15 साल तक की जेल की सजा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना