COP28 Dubai में सद्गुरु बोले-मिट्टी ही परम एकजुटता की सूत्रधार, हम सब मिट्टी से बनें और मिट्टी में वापस चले जाएंगे

Published : Dec 01, 2023, 11:40 PM IST

COP28 Dubai: विश्व जलवायु एक्शन समिट दुबई को मृदा बचाओ आंदोलन के संस्थापक सद्गुरु ने भी संबोधित किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सद्गुरु ने कहा कि इस दुनिया में मिट्टी ही है तो ग्लोबल यूनिटी करने में सक्षम है।  

PREV
15

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सद्गुरु ने कहा कि हम क्या हैं, कौन हैं यह मायने नहीं रखता। मायने रखता है कि हम सब एक ही मिट्टी के हैं।

25

सद्गुरु ने COP28 में कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं, आप क्या मानते हैं, या आप किस स्वर्ग में जाएंगे।

35

सद्गुरु ने कहा कि हम सभी एक ही मिट्टी से आते हैं, हम एक ही मिट्टी खाते हैं और जब हम मरेंगे, तो हम उसी मिट्टी में वापस जाएंगे। मिट्टी परम एकजुटता की सूत्रधार है।

45

सद्गुरु ने कहा कि मिट्टी को पुनर्जीवित करने की नीतियां लागू करने के लिए धार्मिक लीडर लोगों और नीति निर्माताओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

55

उद्घाटन सत्र में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा,फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, संयुक्त अरब अमीरात के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्री मरियम अल्महेरी, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सहित कई विश्व नेता उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories