
GLOF in Thame village: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर पहली बार शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने फतह किया था। यहां पहुंचने वाले शेरपा तेनजिंग नोर्गे के गांव को उसी हिमालय ने तहस-नहस कर दिया है। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की वजह से नेपाल का प्रसिद्ध गांव थमे पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। थमे, वही शेरपा गांव है जहां के तेनजिंग नोर्गे हैं।
नेपाल के थमे गांव के पास से थमे नदी बहती है। इस नदी की दूसरी शाखा दूधकोशी नदी है। दरअसल, थेंगबो ग्लेशियर पर कोई झील बनी थी। यह झील ताशी लापता पास के नजदीक है। इसी के पास थमे गांव भी है। इस झील के टूटने की वजह से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (Glacial lake Outburst Flood) आ गया। इससे थमे नदी और उसकी अन्य शाखओं में जलस्तर बढ़ने से हर ओर बाढ़ की स्थितियां बन गई। इस वजह से थमे गांव में भयानक बाढ़ आने से हर ओर तबाही मच गई।
पूरा गांव हुआ तबाह
तेज बहाव और बाढ़ की वजह से थमे गांव के अधिकतर घर कीचड़ में दब गए हैं। कई घर होटल पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। लोग सुरक्षित जगहों पर निकाले जा रहे हैं। सोलुखुंभू के डीएसपी द्वारिका प्रसाद घिमिर ने बताया कि रेस्क्यू टीमें लगातार काम में लगी हैं। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। प्रशासन लगातार लोगों को ऊपरी क्षेत्र में जाने की अपील कर रहा।
बेहद खूबसूरत है थमे गांव
नेपाल का थमे गांव बेहद खूबसूरत गांव है। यह गांव खुंभू घाटी में 12500 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। इसी गांव में पहुंचने के बाद एवरेस्ट पर चढ़ने वाले अपनी यात्रा को शुरू करते हैं। 1953 में इसी गांव के शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने एडमंड हिलेरी के साथ दुनिया की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। एवरेस्ट पर पहुंचने वाले तेनजिंग नोर्गे पहले व्यक्ति थे। यह गांव शेरपाओं का सुप्रसिद्ध गांव है। यहां से अपा शेरपा, कमि रिता शेरपा, लाकपा रिता शेरपा सहित कई शेरपा एवरेस्ट पर पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें:
मोहम्मद यूनुस-पीएम मोदी की टेलीफोन पर हुई बात, हिंदुओं की सुरक्षा का आश्वासन
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।