कैंसर ग्रस्त व्यक्ति के स्पर्म से पैदा हुए 67 बच्चे, अब दस बच्चों को कैंसर

Published : May 29, 2025, 09:13 AM ISTUpdated : May 29, 2025, 09:50 AM IST
कैंसर की बीमारी से ग्रस्त शख्स बना  67 बच्चों का पिता

सार

Sperm Donor With Cancer: यूरोप में एक स्पर्म डोनर से 67 बच्चों का जन्म हुआ जिनमें से 10 को कैंसर हो गया है। डोनर के जीन में कैंसरकारी म्यूटेशन पाया गया जिससे स्पर्म डोनेशन नियमों पर सवाल उठ रहे हैं।

Sperm Donor With Cancer: यूरोप से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जो स्पर्म डोनेशन के नियमों पर सवाल खड़े कर रहा है। यहां एक स्पर्म डोनर की मदद से कम से कम 67 बच्चों का जन्म हुआ। बाद में पता चला कि उस व्यक्ति के जीन में एक दुर्लभ और कैंसर पैदा करने वाला म्यूटेशन था। अब उन 67 बच्चों में से 10 को कैंसर हो चुका है।

67 बच्चों में से 10 को कैंसर

इस डोनर का स्पर्म साल 2008 से 2015 के बीच इस्तेमाल किया गया, जिससे आठ यूरोपीय देशों में बच्चे जन्मे। अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्पर्म डोनर की संख्या सीमा और जेनेटिक जांच की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

TP53 जीन में म्यूटेशन होने पर होते हैं कई तरह के कैंसर

TP53 जीन में म्यूटेशन होने पर जीवनभर में कई तरह के कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है, जिनमें नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा और ल्यूकेमिया शामिल हैं। इन दोनों बीमारियों का कुछ डोनर के बच्चों में पहले ही पता चल चुका है। फ्रांस के रुआन यूनिवर्सिटी अस्पताल की बायोलॉजिस्ट डॉ. एडविज़ कास्पर ने कहा, "हमें यूरोप में एक डोनर से जन्म लेने वाले बच्चों या परिवारों की संख्या पर सीमा लगानी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "हम सभी स्पर्म डोनर्स की पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग नहीं कर सकते लेकिन यह जीन से होने वाली बीमारी का अनियंत्रित फैलाव है। हर आदमी के यूरोप में 75 बच्चे नहीं होते।"

यह मामला तब सामने आया जब दो परिवारों ने अपनी फर्टिलिटी क्लीनिक से संपर्क किया क्योंकि उन्हें पता चला कि उनके बच्चों को TP53 म्यूटेशन से जुड़ा कैंसर हो गया है। जांच के बाद, यूरोपियन स्पर्म बैंक ने कंफर्म किया कि कुछ स्पर्म डोनर के नमूनों में यह खतरनाक जीन मौजूद था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?