राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शन का वीडियो पोस्ट कर श्रीलंका के क्रिकेटर ने कहा- यह हमारे भविष्य के लिए है

आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका (Sri Lanka Economic Crisis) में शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2022 2:16 PM IST / Updated: Jul 09 2022, 07:49 PM IST

नई दिल्ली। आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका (Sri Lanka Economic Crisis) में शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन का घेराव किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। उन्होंने तीन सेकंड का वीडियो क्लिप ट्वीट किया और कहा कि यह हमारे भविष्य के लिए है। 

 

 

 

एक और क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने भी विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने राष्ट्रपति को असफल नेता कहा है। जयसूर्या ने ट्वीट किया कि मैंने अपने पूरे जीवन में देश में ऐसी स्थिति नहीं देखी जब सभी लोग असफल नेता को बाहर फेंकने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपकी दीवार पर साफ-साफ लिखा है कि शांति से चले जाएं। 

घर छोड़कर सेना मुख्यालय चले गए थे राष्ट्रपति
बता दें कि श्रीलंका में प्रदर्शनकारी कई महीनों से राष्ट्रपति से पद छोड़ने की मांग कर रहे थे। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के घर को घेर लिया। बाद में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पिछली रात को सेना मुख्यालय चले गए थे। उन्हें शनिवार को उग्र विरोध प्रदर्शन की खुफिया जानकारी मिल गई थी। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रदर्शन नियंत्रण से बाहर जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- बर्बाद श्रीलंका में खाने का संकट, लोग सड़कों पर, राष्ट्रपति फरार, बिना नेता के कैसे चलेगा देश?

शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी पूरे श्रीलंका के बसों, ट्रकों और ट्रेनों में सवार होकर राजधानी कोलंबो पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास को घेर लिया और बैरिकेड्स तोड़ दिया। सेना के कुछ जवान भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के कमरों के बिस्तर पर आराम किया और स्विमिंग पूल में नहाते नजर आए। कुछ प्रदर्शनकारी किचन में घुस गए और खाना बनाकर खाया और साथियों के बीच बांटा।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में हिंसा Live Update: राष्ट्रपति गोटाबाया फरार, पीएम रानिलसिंघे भी देंगे इस्तीफा, अब ऑल पार्टी सरकार

Share this article
click me!