बड़ा फैसला: बुर्का पहनने पर श्रीलंका में लगने वाला है बैन, 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूल भी होंगे बंद

Published : Mar 13, 2021, 04:41 PM ISTUpdated : Mar 13, 2021, 05:13 PM IST
बड़ा फैसला: बुर्का पहनने पर श्रीलंका में लगने वाला है बैन, 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूल भी होंगे बंद

सार

पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरथ वेरासेकेरा ने कहा कि उन्होंने प्रतिबंध लगाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी के लिए शुक्रवार को एक पेपर पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा, हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों ने बुर्का कभी नहीं पहना था। यह हाल में आए धार्मिक अतिवाद का संकेत है। हम निश्चित रूप से इस पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।

श्रीलंका में बुर्का पहनने पर रोक लगने वाली है। वहां सरकार के एक मंत्री ने शनिवार को बताया कि बुर्का पर बैन के साथ ही एक हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों को भी बंद किया जाएगा। पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरथ वेरासेकेरा ने कहा कि उन्होंने प्रतिबंध लगाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी के लिए शुक्रवार को एक पेपर पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा, हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों ने बुर्का कभी नहीं पहना था। यह हाल में आए धार्मिक अतिवाद का संकेत है। हम निश्चित रूप से इस पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।

पहले लगा था अस्थायी प्रतिबंध
इस्लामी आतंकवादियों द्वारा चर्चों और होटलों पर बमबारी के बाद 2019 में बुर्के पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। मंत्री वेरासेकेरा ने कहा कि सरकार ने एक हजार से अधिक मदरसा इस्लामिक स्कूलों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यहां पर मदरसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोई भी स्कूल नहीं खोल सकता है और बच्चों को जो भी आप चाहते हैं वह सिखा सकते हैं।

कोरोना में भी लिया गया था कड़ा फैसला
कोरोना महामारी में भी श्रीलंका की सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए संक्रमण से मरे मुसलमानों के शवों को दफनाने पर रोक लगा दी थी। सरकार ने यह दलील दी थी कि इससे संक्रमण फैलने की संभावना नहीं होगी। इस फैसले को लेकर श्रीलंका के मुस्लिमों ने काफी विरोध किया था।

वर्तमान में 16 देश हैं जहां पर बुर्का पर बैन है। इन देशों में ट्यूनिशिया, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, तजाकिस्तान, लातविया, बुल्गारिया, कैमरून, चाड, कांगो-ब्रेजाविल, गैबॉन, नीदरलैंड, चीन, मोरक्को और स्विट्जरलैंड हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी