श्रीलंका के वित्त मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, आर्थिक मदद के लिए कहा धन्यवाद

Published : Mar 17, 2022, 12:58 AM IST
श्रीलंका के वित्त मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, आर्थिक मदद के लिए कहा धन्यवाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने श्रीलंका के वित्त मंत्री तुलसी राजपक्षे से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान राजपक्षे ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने श्रीलंका के वित्त मंत्री तुलसी राजपक्षे से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान राजपक्षे ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। 

विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा कि राजपक्षे ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों द्वारा की जा रही पहलों के बारे में जानकारी दी और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए अपना धन्यवाद व्यक्त किया। पीएम मोदी ने भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति और इसके S.A.G.A.R (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) सिद्धांत में श्रीलंका की केंद्रीय भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने दोहराया कि भारत श्रीलंका के मित्रवत लोगों के साथ खड़ा रहेगा। 

श्रीलंका के लिए विश्वसनीय भागीदार रहेगा भारत 
वित्‍त मंत्री राजपक्षे ने सांस्‍कृतिक क्षेत्र सहित दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संबंधों के प्रगाढ़ होने का उल्‍लेख किया। प्रधानमंत्री ने बौद्ध और रामायण पर्यटन सर्किटों के संयुक्त प्रचार के माध्यम से पर्यटकों के प्रवाह में वृद्धि की संभावना की ओर इशारा किया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भी राजपक्षे से मुलाकात की और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और महामारी के बाद के अवसरों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा, "श्रीलंका हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का अभिन्न अंग है। भारत हमेशा श्रीलंका के लिए एक विश्वसनीय भागीदार रहेगा।"

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर, ड्रोन और मिसाइलें देने की घोषणा

बता दें कि श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका पर चीन का 5 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है। श्रीलंका की बिगड़ती स्थिति का मुख्य कारण चीन की ऊंची ब्याज दर है, जिसकी किश्तें देने के लिए श्रीलंका को और अधिक कर्ज लेना पड़ रहा है। जनवरी में भारत ने श्रीलंका को 90 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की घोषणा की थी। फरवरी में भारत ने श्रीलंका को इंधन की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर कर्ज दिया था। इसके अलावा फरवरी में ही भारत ने श्रीलंका को 40 हजार टन ईंधन की आपूर्ति भी की थी।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी कांग्रेस को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया संबोधित, की नो-फ्लाई जोन की मांग

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ