
जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के सुमात्रा द्वीप (Sumatra island) के पश्चिमी तट पर सोमवार तड़के एक जोरदार भूकंप आया है। तेज भूकंप आते ही लोग घरों से निकलकर भागने लगे। हर ओर अफरातफरी मच गई। भूकंप (earthquake in Sumatra island) से हुए नुकसान या जानमाल के खतरे की कोई सूचना नहीं मिल सकी है।
भूकंप का केंद्र सुमात्रा की राजधानी से 197 किमी दूर
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि करीब 6.7 तीव्रता का भूकंप सुबह 4:06 (2109 जीएमटी) पर 21 किलोमीटर (13 मील) की गहराई पर आया है। भूकंप का केंद्र तटीय शहर परियामन (Pariaman) से 167 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप का केंद्र पश्चिम सुमात्रा प्रांत की राजधानी और सबसे बड़े शहर पदांग (Padang) से 197 किलोमीटर दूर था।
एक मिनट तक महसूस किया गया भूकंप
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (बीएनपीबी) ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि भूकंप एक मिनट के लिए मध्यम तीव्रता से महसूस किया गया। भूकंप से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से भागने लगे। इंडोनेशियाई भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, भूकंप के बाद कई तेज झटके महसूस किए गए। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुरू में कहा था कि भूकंप संभावित रूप से हिंद महासागर क्षेत्र को प्रभावित करने वाली सुनामी उत्पन्न कर सकता है। हालांकि, बाद में यह चेतावनी हटा ली गई।
नुकसान की सूचना नहीं
नियास के खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख एगस विबिसोनो (Agus Wibisono) ने कहा कि अभी तक की मिली लेटेस्ट रिपोर्ट के आधार पर, कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही इससे कोई पीड़ित है। लेकिन हम निगरानी जारी रखे हुए हैं। झटका दक्षिण नियास द्वीप में जोरदार महसूस किया गया था। सूनामी का खतरा हटने के बाद लोग शांत हो गए। फिलहाल भगदड़ की स्थिति नहीं है। इंडोनेशिया प्रशांत "रिंग ऑफ फायर" पर है, जिससे इसे लगातार भूकंप का अनुभव होता है।
यह भी पढ़ें:
OMG...9 जिंदा सांपों और सींग वाली 43 छिपकलियों को पैंट के अंदर रखकर घूम रहा था यह शख्स
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।