Sunita Williams Crew 9 homecoming: नासा एस्ट्रोनॉट्स की लैंडिंग बुधवार भोर में करीब 3.27 बजे सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई है। Crew9 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से चलने के करीब 17 घंटे बाद धरती पर पहुंचा। उसके पहुंचने के बाद 9 दिनों का मिशन 9 महीना में आखिरकार पूरा हो गया। पूरी दुनिया इस अद्भुत पल का गवाह बनी। क्रू9 में एस्ट्रोनॉट निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच बिलमोर, कॉस्मोनॉट अलेक्सेंड्र गुरबॉनोव शामिल हैं।
03:58 AM (IST) Mar 19
रिकवरी शिप पर कैप्सूल स्थिर होने के बाद उसे खोला जाएगा। इसके बाद फिर एस्ट्रोनॉट्स को स्ट्रेचर पर मेडिकल चेकअप के लिए लाया जाएगा। अभी खड़ा होने की स्थिति में नहीं हैं एस्ट्रोनॉट्स। ग्रेविटी को एडेप्ट करने में लगेगा समय।
03:56 AM (IST) Mar 19
धरती पर उतरने के बाद ड्रैगन कैप्सूल को धीरे-धीरे ड्रैग करके एक बड़ी शिप के पास लाया गया। फिर उसे लिफ्ट करके उसे शिप पर लादा गया।
03:28 AM (IST) Mar 19
पृथ्वी के वायुमंडल में स्पेसक्रॉफ्ट कैप्सूल के पहुंचने के बाद अब पैराशूट खुलने के कुछ ही देर बाद धरती पर उतरा। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अपने दो साथियों के साथ उतर चुके हैं। सुनीता और विलमोर 9 महीना बाद धरती पर लौटे हैं।
03:21 AM (IST) Mar 19
03:06 AM (IST) Mar 19
सुनीता विलियम्स अपने तीन साथियों के साथ धरती के वायुमंडल में प्रवेश कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि 23 मिनट बाद वह फ्लोरिडा के पास तल्हासी के पास लैंड करेंगी।
02:56 AM (IST) Mar 19
ड्रैगन का डीऑर्बिट बर्न पूरा हो चुका है और उसका नोज़कॉन बंद हो चुका है। 34 मिनट में स्प्लैशडाउन
02:54 AM (IST) Mar 19
ड्रैगन के पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने के बाद, फ्लोरिडा के तट पर तल्हासी के निकट गिरेगा।
02:49 AM (IST) Mar 19
सुनीता विलियम्स को लेकर आ रहा कैप्सूल अब सेफ जोन में पहुंच चुका है। वैज्ञानिकों की मानें तो सारे खतरे टल चुके हैं।
02:48 AM (IST) Mar 19
पृथ्वी से 99 किलोमीटर दूर है सुनीता विलियम्स सहित अन्य एस्ट्रोनॉट्स को लेकर आ रहा कैप्सूल। करीब 35 मिनट में होगी लैंडिंग।
02:47 AM (IST) Mar 19
Sunita Williams return: भारतीय मूल की नासा (NASA) अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथ Crew-9 मिशन के अन्य सदस्य बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौटने वाले हैं। अंतरिक्ष से पृथ्वी की यात्रा अपने आप में बेहद चुनौतीपूर्ण होती है और इसमें कई संभावित जोखिम जुड़े होते हैं।
02:43 AM (IST) Mar 19
सुनीता विलियम्स को लेकर आ रहे कैप्सूल ने डिपार्चर प्रोसेस के बाद अब ड्रैगन कैप्सूल की डिऑर्बिट शुरू कर दी है।
02:18 AM (IST) Mar 19
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे, बुधवार को भोर में करीब 3.27 बजे फ्लोरिडा के समुंदर क्षेत्र में लैंड करेंगे। सुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू है। उनकी लैंडिंग के लिए स्पलैशडाउन क्षेत्र में मौसम पर नासा और स्पेसएक्स ड्रैगन के वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक मौसम लैंडिंग के लिए काफी बेहतर है। सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस धरती पर लैंड करने में कम से कम 17 घंटे लगने का अनुमान है।
02:10 AM (IST) Mar 19
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नासा से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गए थे। इन लोगों को केवल 8 दिनों तक वहां रहना था लेकिन स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट में टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से वह लोग 9 महीना से अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। सुनीता विलियम्स 5 जून, 2024 को रात 8 बजकर 22 मिनट पर एटलस V रॉकेट के जरिए बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई थीं।